मुंबई ने दिल्ली को हराया (फोटो- WPL)
WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत शुक्रवार 23 फरवरी से हो चुकी है. दूसरे सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहले सीजन की रनर अप दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. यह मुकाबला रोमांचक मोड़ तक पहुंचा और अंत में मुंबई इंडियंस ने मैच को अपने नाम कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 171 रन का स्कोर खड़ा किया. इस लीग के इतिहास में मुंबई के खिलाफ किसी भी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर था. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बना दिए. मैच की स्टार रहीं सजीवन सजना ने अपने डेब्यू मैच में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई.
दिल्ली कैपिटल्स टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी. लेकिन उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर टीम को सैफाली वर्मा (1) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद एलिस कैप्सी ने कप्तान मेग लैनिंग के साथ मिलकर पारी को संभाली. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की. कैप्सी ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली.इसके अलावा जेमिमाह रोड्रिग्स (42), मेग लैनिंग (31) मारिजैन कप्प की 16 रन और एनाबेल सदरलैंड की नाबाद 1 रन की मदद से पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 172 रनों का टारगेट दिया.
टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत काफी खराब रही. दूसरी ही गेंद पर टीम को पहला झटका लगा. हेले मैथ्यूज बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद यस्तिका भाटिया और नट साइवर-ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की. विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 57 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 रन बनाए. अमेलिया केर (24), पूजा वस्त्राकर (1), अमनजोत कौर (3) और संजना साजन ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी.
हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक.
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे.
ये भी पढ़ें- WPL 2024: ग्लैमर के तड़के के साथ महिला प्रीमियर लीग शुरू, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…