खेल

मेरी गेंदबाजी प्रदर्शन से मेरे पिता और युवी पाजी खुश होंगे- अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा की चौंकाने वाली लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुक्रवार को क्वालीफायर दो में चमत्कार किया और हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 रन से जीत दिलाकर आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचा दिया जहां उसका मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा.

गेंदबाजी में चमके अभिषेक शर्मा

अभिषेक ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (10) और शिमरॉन हेटमायर (4) के विकेट लेकर विपक्षी टीम को करारे झटके दिए जो 176 के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. अभिषेक ने मैच में चार ओवर में 2-24 विकेट लिए. 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उनके पिता और महान आलराउंडर युवराज सिंह उनके गेंदबाजी प्रदर्शन को देखकर खुश होंगे.

मैं खुद में विश्वास रखता हूं- अभिषेक

अभिषेक ने आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में कहा,“मेरे पिता बहुत खुश होंगे क्योंकि वह भी एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे. वह मेरी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे थे. मैं जानता हूं कि यदि मैं इसी तरह अपनी गेंदबाजी पर मेहनत करता रहा तो मैं अपनी टीम के प्रति कुछ योगदान दे पाऊंगा क्योंकि मैं खुद में विश्वास रखता हूं.”

कप्तान और कोचों को मनाना पड़ा

उन्होंने बताया कि उन्हें टीम के कोचों और कप्तान पैट कमिंस को मनाना पड़ा कि वह उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति दें. राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले से पहले अभिषेक ने सत्र में केवल तीन ओवर डाले थे. अभिषेक ने कहा,“जूनियर क्रिकेट से मैं काफी गेंदबाजी करता रहा हूं. मैं इस मौके का इन्तजार कर रहा था. यह आसान नहीं था. मुझे अपने कप्तान और कोचों को मनाना पड़ा क्योंकि उन्होंने मुझे ज्यादा गेंदबाजी करते देखा नहीं था.”

फाइनल में केकेआर से होगी भिड़ंत

उन्होंने कहा,”जब भी मेरी युवी पाजी से बात होती थी तो वह कहा करते थे कि मैं उनसे बेहतर गेंदबाज बनूंगा. यह बात मेरे दिमाग में थी और मुझे लगता है कि वह मेरे प्रदर्शन से खुश होंगे.” फाइनल से पहले अभिषेक चाहते हैं कि हैदराबाद के समर्थक बड़ी संख्या में टीम को सपोर्ट देने चेन्नई में चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे. टूर्नामेंट का फाइनल हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- मैथ्यू हेडन और पीटरसन ने की भविष्यवाणी, IPL फाइनल में ये टीम मारेगी बाजी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago