खेल

IND vs BAN: भारत की हार के बाद फैंस नाराज, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

IND vs BAN: ये टीम इंडिया को हुआ क्या है..? कभी टीम हारने से पहली ही हार मान लेती है तो कभी जीता हुआ मैच विरोधी टीम की झोली में खुद डाल देती है. फैंस नाराज हैं, क्रिकेट एक्सपर्ट टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कोच और कप्तान पर सवाल उठा रहे हैं. आखिर कब तक हार का सिलसिला जारी रहेगा. क्योंकि हमने टी-20 वर्ल्ड कप तो गवा ही दिया है और अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में मिली हार ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, टीम इंडिया अभी बांग्लादेश दौरे पर है. रविवार को ढाका में पहले वनडे मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा.

टीम इंडिया का फ्लॉप शो जारी

आलम ये था कि टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. 10 विकेट खोकर टीम का टोटल महज 186 रन ही था जिसमें सबसे बड़ा योगदान केएल राहुल का रहा. जवाब में बांग्लादेशी बल्लेबाजी भी ज्यादा बेहतर नहीं दिखी. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. एक पल ऐसा आया कि मेजबान टीम की हार पक्की लग रही थी लेकिन अंतिम 10 ओवर में टीम इंडिया ने जो गलती की उसने पूरा मैच पलट दिया. बांग्लादेश ने मेहंदी हसन और मुस्ताफिजुर की अबम साझेदारी के दम पर ये 46वें ओवर में ये मैच अपने नाम किया. टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद भारतीय टीम 3 मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: इन 3 वजहों से चूका भारत, फ्लॉप रहे बिग-3… ये कैच छोड़ना पड़ा भारी

यहां देखें टीम इंडिया के हार के बाद सोशल मीडिया पर कैसे रिएक्शन आए:

 

बांग्लादेश ने पहले वनडे में भारत को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.  टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. भारत को पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, एक समय भारत ने मैच में वापसी की थी, लेकिन अपनी गलतियों की वजह से वह मैच हार गया. आखिर वो कौन सी गलती है जिसके कारण टीम इंडिया ने जीता हुआ मैच गंवा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 minute ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

12 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

21 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago