खेल

NZ vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका ने बनाए 220-6, रचिन रवींद्र ने झटके 3 विकेट

NZ vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका की टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 281 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है. मंगलवार 13 फरवरी से दूसरे और आखिरी टेस्ट की शुरूआत हो गई है. हैमिल्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं.

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 4 रन के स्कोर पर दूसरे ओवर में विकेटकीपर क्लाइड फोर्टुइन आउट हो गए. मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच पकड़ा. इस तरह से पहले ही गेंद पर वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

साउथ अफ्रीका ने पहले दिन बनाए 220-6

40 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को कप्तान नील ब्रांड के रूप में दूसरा झटका लगा. वह 25 रन बनाकर आउट हुए. वहीं पहले दिन कुल 6 विकेट गिर. रेनार्ड वान टोन्डर (32 रन), जुबैर हमजा (20 रन), डेविड बेडिंघम (39 रन), कीगन पीटरसन 2 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रुआन डी स्वार्ड्ट (55* रन) और शॉन वॉन बर्ग (34* रन) बनाकर क्रीज पर हैं. इस तरह से पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं.

रचिन रवींद्र ने झटके तीन विकेट

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो ऑलराउंड रचिन रवींद्र ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. उन्होंने 21 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें 33 रन देकर तीन खिलाड़ियों को चलता किया. वहीं मैट हेनरी, नील वैगनर और विलियम ओ’रूर्के को एक-एस सफलता मिली.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी (कप्तान), नील वैगनर, विलियम ओ’रूर्के.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), नील ब्रांड (कप्तान), रेनार्ड वान टोन्डर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डी स्वार्ड्ट, शॉन वॉन बर्ग, डेन पिड्ट, त्शेपो मोरेकी, डेन पैटर्सन.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup से पहले बांग्लादेश ने बदला कप्तान, ये खिलाड़ी संभालेंगे तीनों फॉर्मेट में कप्तानी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago