अमन सहरावत (फोटो- IANS)
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत के खाते में कुल 6 पदक आए, जिसमें 5 कांस्य पदक और एक रजत पदक शामिल रहा. 57 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अगले ओलंपिक में पदक के रंग को बदलने और गोल्ड मेडल जीतने की बात कही.
पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत स्वदेश लौट चुके हैं. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “देशवासियों की आशीर्वाद से मेहनत का फल मिल गया. आगे और मेहनत करके पदक का रंग बदलेंगे. स्वर्ण पदक की जो कमी रह गई है, उसको 2028 में पूरा करेंगे.”
अमन सहरावत की जीत पर टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रेसलर रवि दहिया ने भी खुशी जाहिर की. अमन सहरावत के कोच ललित कुमार ने आईएएनएस को बताया, “ओलंपिक पदक जीतना बहुत बड़ी बात है. मात्र 21 साल की उम्र में मेडल लाया है, यह हमारे और देश के लिए बहुत ही खुशी की बात है.”
उन्होंने आगे बताया कि, अमन सहरावत हमेशा अनुशासन में रहे हैं. ज्यादा लोगों से उनको मतलब नहीं था, वह कोच की बातों को मानते थे. जिसका फायदा उनको मिला और पेरिस ओलंपिक में पदक जीता.”
कोच ने आगे बताया, “अमन हमारे पास 2013 में आए थे. तब से वह ट्रेनिंग ले रहे हैं. आगे हमारा लक्ष्य 2027 ओलंपिक में स्वर्ण जीतना है. कुश्ती से देश को दो-तीन मेडल की उम्मीद थी. सभी पहलवानों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन लेकिन इस बार सिर्फ एक ही मेडल आ पाया. आगे हम और भी ज्यादा मेहनत करेंगे.”
मालूम हो कि, अमन सहरावत ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को 13-5 से हराया था. इसी के साथ 21 वर्षीय अमन भारत के लिए सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बन गए थे.
ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
-भारत एक्सप्रेस
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…