खेल

FIFA वर्ल्ड कप में भारत के निशान वेलुपिल्लई ने किया डेब्यू, जानें फुटबॉल के महाकुंभ में क्यों गूंजा ‘इंडिया’ का नाम?

Nishan Velupillay FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 की रणभूमि से भारत के लिए एक ऐसी ऐतिहासिक और गौरवशाली खबर सामने आई है, जिसने देश के खेल प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. भले ही भारतीय फुटबॉल टीम इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट के एक बड़े मुकाबले में भारत का खून और नाम दोनों मजबूती से गूंजे हैं.

ऑस्ट्रेलिया (सॉकरूज) और तुर्की के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज ग्रुप-डी मुकाबले में भारतीय मूल के 25 वर्षीय स्टार फुटबॉलर निशान वेलुपिल्लई ने फीफा विश्व कप के मंच पर अपना ऐतिहासिक डेब्यू कर लिया है. निशान के इस डेब्यू और ऑस्ट्रेलिया की 2-0 से शानदार जीत ने वैश्विक मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

61वें मिनट में मैदान पर मारी एंट्री(Nishan Velupillay FIFA World Cup)

अपनी एंग्लो-इंडियन मां गिलियन वेलुपिल्लई के लाडले और ऑस्ट्रेलिया के सबसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में शुमार निशान वेलुपिल्लई ने मैच के 61वें मिनट में सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर कदम रखा. उस वक्त तुर्की की टीम 1-0 से पिछड़ रही थी और उसके खिलाड़ी गोल दागने के लिए पागलों की तरह ऑस्ट्रेलियाई गोलपोस्ट पर हमले कर रहे थे. ऐसे नाजुक समय में निशान ने सॉकरूज के डिफेंस में ‘चट्टान’ बनकर मोर्चा संभाला. उन्होंने तुर्की के हर फॉरवर्ड मूव को अपनी सूझबूझ से नाकाम कर दिया और विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेरते हुए ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को टूटने नहीं दिया.

महज 8 मैचों में कूट चुके हैं 3 इंटरनेशनल गोल

निशान वेलुपिल्लई का इंटरनेशनल करियर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा रहा है. उन्होंने साल 2024 में चीन के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जहां मैदान पर आने के महज 7 मिनट के भीतर गोल दागकर उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था.

ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक खेले कुल 8 मैचों में निशान 3 शानदार गोल दाग चुके हैं. उनके इसी आक्रामक और भरोसेमंद प्रदर्शन को देखकर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच टोनी पोपोविच ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें विश्व कप की अंतिम 26 सदस्यीय टीम में शामिल कर सीधा वर्ल्ड कप का टिकट थमा दिया.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच खत्म हुई दुश्मनी, ट्रंप बोले- ‘खोल दो होर्मुज, शुरू होने दो तेल की सप्लाई’

तुर्की के 24 साल के अरमानों पर फिरा पानी

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को 2-0 से पटखनी देकर 24 साल बाद विश्व कप के मंच पर वापसी कर रही तुर्की की टीम के जश्न के रंग में पूरी तरह भंग डाल दिया. मैच के 27वें मिनट में नेस्टोरी ईरानकुंडा ने एक बेहतरीन जवाबी हमले (Counter-Attack) पर शानदार फिनिशिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई.

इसके बाद, मैच के 75वें मिनट में कॉनर मेटकाफ ने टीम के लिए दूसरा गोल दागकर तुर्की की ताबूत में आखिरी कील ठोक दी. निशान वेलुपिल्लई के इस ऐतिहासिक डेब्यू (Nishan Velupillay FIFA World Cup) ने साबित कर दिया है कि दुनिया की बड़ी से बड़ी फुटबॉल लीग और वर्ल्ड कप के मैदानों पर अब भारतीय प्रतिभाओं का डंका बजना शुरू हो चुका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

34 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

40 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

47 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago