राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा व विराट कोहली
IND vs WI: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम देने के फैसले का बचाव किया है. राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम एक मैच या एक सीरीज लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि विश्वकप से पहले अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है.
टीम मैनेजमेंट का रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और दूसरे एकदिवसीय मैच में पूरी टीम 181 रनों पर सिमट गई. जवाब में वेस्टइंडीज ने यह मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. द्रविड़ ने मैच के बाद कहा,‘‘ हम हमेशा बड़ी तस्वीर पर गौर करेंगे. हमें आगे एशिया कप और विश्वकप में भाग लेना है और इसलिए हमें बड़ी तस्वीर पर गौर करना होगा क्योंकि हम कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे हैं. हम प्रत्येक मैच या प्रत्येक श्रृंखला को लेकर चिंतित नहीं हो सकते. अगर हम ऐसा करते हैं तो यह गलती होगी.’’
उन्होंने कहा,‘‘ अन्य खिलाड़ियों को मौका देने के लिए विराट और रोहित को विश्राम दिया गया. हमें इस तरह के जोखिम लेने होंगे. बड़ी प्रतियोगिताओं को देखते हुए इस तरह की परिस्थितियों में हम इस तरह के मौके ले सकते हैं. हम युवा खिलाड़ियों को जितना संभव हो उतने मौके देना चाहते हैं.’’ द्रविड़ ने कहा कि कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बेंगलुरु में एनसीए में हैं और इसे देखते हुए टीम प्रबंधन के लिए एशिया कप और विश्व कप से पहले टीम के अन्य खिलाड़ियों को मौका देना जरूरी है.
उन्होंने कहा, ‘‘एशिया कप में अब केवल एक महीने का समय बचा है. हमारे पास समय कम है हमें उम्मीद है कि कुछ चोटिल खिलाड़ी एशिया कप और विश्वकप तक फिट हो जाएंगे लेकिन हम किसी तरह का जोखिम नहीं उठा सकते हैं. खिलाड़ियों के चोटिल होने से उनको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और ऐसे में हमारे लिए अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है ताकि वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहें. इससे हमें खिलाड़ियों को लेकर कुछ फैसले करने का भी अवसर मिलता है.’’
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि रोहित और कोहली को विश्राम देने का फैसला अच्छी बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने से भी जुड़ा है ताकि जरूरत पड़ने पर इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया जा सके. उन्होंने कहा कि हमें एहसास हुआ कि इस तरह की सीरीज में विराट और रोहित को खिलाने से हमें ज्यादा सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे. हमें कुछ खिलाड़ियों को तैयार करने की जरूरत है.
द्रविड़ ने दूसरे वनडे के बारे में कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और उनकी टीम ने 50-60 रन कम बनाए. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि हमें 230 से लेकर 240 रन तक बनाने थे. यह फाइट करने वाला स्कोर होता, लेकिन हमने लगातार विकेट गंवाए. द्रविड़ ने कहा कि हमें अच्छी शुरुआत मिली थी और किसी को पारी संवारने का जिम्मा उठाना चाहिए था. हमने बीच में विकेट गंवाए और इस तरह से 50 से लेकर 60 रन कम बना सके.
बता दें कि भारत ने 90 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था और इसके बाद पूरी टीम 181 रनों पर सिमट गई. जवाब में वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की. हालांकि टीम इंडिया ने वापसी की कोशिश की और दो लगातार विकेट झटके लेकिन कप्तान शे होप और कार्टी ने अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…