Who Is Hirsh Singh: हर्ष वर्धन सिंह
Who Is Hirsh Singh: साल 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है. इसके लिए यूएस में अभी से हलचल तेज हो गई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेता हर्ष सिंह का नाम सामने आया है. वह निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद तीसरे भारतीय हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में हैं. हर्ष सिंह एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं, जिन्होंने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. हर्ष ने रिपब्लिकन की ओर से अपनी उम्मीदवारी की मांग की है. इनके अलावा भारतवंशी निक्की हेली और विवेक रामास्वामी ने भी इसी पार्टी से अपनी उम्मीदवारी की मांग की है.
भारतीय अमेरिकी इंजीनियर व राजनेता 38 वर्षीय हर्ष सिंह ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा,”मैं राष्ट्रपति पद के लिए एकमात्र सच्चा उम्मीदवार हूं क्योंकि मैंने कभी भी कोरोना टीकाकरण के लिए हार नहीं मानी.” वीडियो में हर्ष ने कहा कि वे अमेरिका फर्स्ट और आजीवन रिपब्लिकन हैं. उन्होंने कहा कि न्यू जर्सी में रिपब्लिकन पार्टी विंग को मजबूत करने के लिए काफी काम किया. वे अपने आप को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैन भी बताते हैं.
वीडियो में राष्ट्रपति उम्मीदारी को लेकर बोलते हुए हर्ष सिंह ने कहा,”पिछले कुछ वर्षों में हुए बदलावों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को बहाल करने के लिए हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है. यही कारण है कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2024 चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन करने का फैसला किया है.” एक रिपोर्ट के अनुसार, हर्ष ने गुरुवार को संघीय चुनाव आयोग के सामने आधिकारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी पेश की है.
ये भी पढ़ें- Drone Attack On Moscow: राजधानी मॉस्को में बड़ा ड्रोन अटैक, रशियन आर्मी ने संभाला मोर्चा, रोका गया एयर ट्रैफिक
हर्ष सिंह का पूरा नाम हर्ष वर्धन सिंह है. उनका जन्म अटलांटिक सिटी में हुआ था. हर्ष के माता-पिता भारतीय थे. साल 2009 में न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से हर्ष सिंह ने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. उसके बाद वे अपने परिवार की फर्म को चलाने में अपने पिता की सहायता करने लगे. यह फर्म मिसाइल रक्षा, सैटेलाइट नेविगेशन और विमानन सुरक्षा में विशेषता रखती थी. हर्ष एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर और राजनेता हैं.
उनकी राजनीतिक सफर की बात करें तो हर्ष सिंह साल 2017 में अपने पिता से 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेकर गवर्नर उम्मीदवार के रूप में न्यू जर्सी की राजनीति में शामिल हुए. हालांकि, तब वे चुनाव में तीसरे स्थान पर आए थे. उसके बाद वे 2018 में अमेरिकी सीनेट और कांग्रेस, 2020 में अमेरिकी सीनेट और 2021 में गवर्नर के लिए चुनाव लड़े लेकिन असफल रहे. अब वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…