खेल

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, नडाल की बादशाहत खत्म

Novak Djokovic Aus Open Champion: सर्बिया के नोवाक जोकोविच के लिए रविवार एक बड़ा दिन था. जोकोविच ने 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता और अपने 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ उन्होंने स्पेन के राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी की और फिर से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए.

जोकोविच ने रोड लेवर एरेना में खेले गए फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को लगातार सेटों में 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से पराजित किया और पिछली जून के बाद से फिर से एटीपी रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन गए. वह सोमवार को जारी होने वाली ताजा रैंकिंग में कार्लोस अलकाराज को हटा देंगे जो चोट के कारण इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गए थे.

ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हुए जोकोविच

जोकोविच और सितसिपास के बीच किसी बड़े फाइनल में यह दूसरी भिड़ंत थी. ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले ग्रीक खिलाड़ी बनने से कुछ ही दूर रहने के बावजूद, मेलबोर्न में अपने पहले फाइनल में पहुंचने के बाद, सितसिपास सोमवार को एटीपी रैंकिंग में नंबर 3 पर आ जाएंगे. दूसरी तरफ, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जोकोविच भावुक हो गए. वहीं पूरा स्टेडियम नोवाक के नाम के शोर में डूब गया. मेलबर्न पार्क के गार्डन स्क्वायर में सर्बियाई झंडे के नीचे भी जश्न मनाया गया.

ऑस्ट्रेलियन ओपन के बादशाह

नोवाक जोकोविच के करियर में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खास महत्व है. जिस तरह स्पेन के राफेल नडाल फ्रेंच ओपन के बादशाह माने जाते हैं ठीक उसी तरह जोकोविच भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के बादशाह हैं. अबतक 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेलने वाले जोकोविच ने हर बार जीत हासिल की है. वे सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही नोवाक जोकोविच के नाम सबसे कम उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेलने और जीतने का रिकॉर्ड है. 2011 में जोकोविच ने 23 साल की उम्र ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी 24 साल के स्टेफानोस सितसिपास हैं जिन्होंने इस साल जोकोविच को फाइनल में टक्कर दी.

नडाल की बराबरी
जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के रुप में अपने करियर का 22 वां ग्रैंड स्लेम जीता है. इस जीत के साथ ही उन्होंने नडाल के 22 ग्रैंड स्लेम की बराबरी कर ली. जोकोविच ने अपने करियर में 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 फ्रैंच ओपन, 7 विंबलडन और 3 यूएस ओपन खिताब जीते हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

1 hour ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago