यूटिलिटी

लखनऊ एयरपोर्ट पर पायलट की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टला, विमान से टकरा गया था एक पक्षी

Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर रनवे में टेकऑफ करने के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया. हालांकि पायलट की कुशलता के कारण विमान किसी भी प्रकार के हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गया. जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया. इसके बाद पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ से विमान में इमरजेंसी ब्रेक लगाया, बताया जा रहा है कि एयर एशिया का ये विमान जैसे ही रनवे से टेकऑफ करने वाला था, उसी समय उसके दूसरे इंजन से पक्षी टकरा गया.

ऐसे में पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका और तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी. यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया है.,फिलहाल यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का प्रबंध किया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे.

ये भी पढ़ें-Job Loss: अब नहीं होगा नौकरी जाने का गम, वेतन की भरपाई के लिए कंपनियां लाई हैं यह विकल्प

उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10:55 बजे पैसेंजरों की बोर्डिंग हुई. इसके बाद विमान रनवे पर पहुंचा, इसके बाद ही हादसा हो गया. इसकी जानकारी होते ही विमान में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया गया. सूचना मिलते ही सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए और विमान से यात्रियों को सकुशल उतारा गया, बाद में उन्हें दूसरे विमान से रवाना किया गया.

ये भी पढ़ें-Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में हुआ बड़ा बदलाव, अब रद्दी हो जाएगा स्मार्ट कार्ड

विमान में सवार यात्री विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह ही घर से निकला था. कोलकाता के लिए एयर एशिया से टिकट कराया था. रनवे पर टेक ऑफ करने से पहले ही एक पक्षी विमान से टकरा गया, हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' केवल रीडेवलपमेंट…

2 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

4 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

11 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

28 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

37 minutes ago