खेल

IND vs PAK : टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, बुमराह-राहुल की टीम में वापसी, देखें प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है. जबकि जसप्रित बुमरा को भारतीय टीम में वापस ले लिया गया है. बाबर आज़म की अगुवाई वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अपने पहले सुपर 4 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था. अब पाकिस्तान की नजर फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर होगी. इस एशिया कप में पाकिस्तान का पेस अटैक शानदार फॉर्म में रहा है, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह की तिकड़ी ने एशिया कप के सिर्फ तीन मैचों में 23 विकेट लिए हैं.

फुल कॉन्फिडेंस में होगी भारतीय टीम

अपने आखिरी मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराने के बाद भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ फुल कॉन्फिडेंस में होगी. हालांकि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के सामने पिछली बार की तरह ही चुनौती होगी. पिछले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों से निपटने में परेशानी हो रही थी. हालांकि पहले यह अनुमान लगाया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है, लेकिन अब कोलंबो में मौसम में सुधार होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत-पाक मुकाबले में रिजर्व डे के दिन भी बारिश बन सकती विलेन, जानें कोलंबो में कैसा है मौसम

चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान ने शनिवार को ही भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया था. बाबर आजम ने प्लेइंग इलेवन में चार तेज गेंदबाजों को जगह दी है. पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है. फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ. आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ.

राहुल और बुमराह की टीम में वापसी

बताते चलें कि श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को लेकर पेंच फंसा था. हालांकि टॉस के बाद रोहित शर्मा में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं. टीम में अय्यर की जहर राहुल को मौका दिया गया है वहीं शमी की जगह बुमराह को. भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago