क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
60 फीसदी लोग गुस्से में आकर कर रहे हैं आत्महत्या (फोटो प्रतिकात्मक)
UP News: दुनिया में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में आक्रोश की भावना बढ़ती जा रही हैं ऐसा हम नहीं बल्कि एक ग्लोबल सर्वे कह रहा है. दरअसल वक्त के साथ लोगों की जीवन शैली में तेजी से बदलाव हो रहा है. इस बदलाव के साथ अब इमोशन स्केल भी बदल रहा है.लोगों में तनाव और गुस्से का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. खासतौर से भारत की महिलाओं के मामले में ऐसा देखा जा रहा है. KGMU मानसिक स्वास्थ विभाग और ट्रॉमा के शोध में सामने जो तथ्य आए हैं वो बेहद चौकाने वाले हैं. इसमें 60 फीसदी लोग गुस्से में आकर आत्महत्या कर रहे हैं. आत्महत्या का प्रयास करने में 70 फ़ीसदी महिलाएं शामिल होती हैं. जबकि 30 प्रतिशत पुरुष, चिंता की बात यह है कि आत्महत्या का प्रयास करने वालों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है.
जब कोई शख़्स आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगता है तो इस स्थिति को मनोचिकित्सक सुसाइडल आइडिएशन (आत्महत्या का ख्याल) कहते हैं. ज़रूरी नहीं है कि किसी एक वजह से ऐसा हो. विशेषज्ञों की राय में जब व्यक्ति को किसी मुश्किल से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता है, तो वो अपना जीवन ख़त्म करने के बारे में सोचता है. ट्रामा सेंटर में आत्महत्या के प्रयास करने लाए गए 150 मरीजों पर रिसर्च किया गया. इसमें पाया गया है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले 40 प्रतिशत किसी ने किसी प्रकाश के मानसिक रोगी हैं, इनमें डिप्रैशन, एंजायटी और दूसरी समस्या थी, जबकि 60 प्रतिशत लोगों ने गुस्से में आकर खुदकुशी का प्रयास किया.
मानसिक स्वास्थ्य विभाग के डॉ आदर्श त्रिपाठी के मुताबिक आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने के पीछे ज्यादा लोगों ने पारिवारिक झगड़ा और कलह बताई,जबकि पढ़ाई फेल या प्रेम में असफलता की वजह से आत्महत्या करने को उचित समझा, रोजगार भी एक कारण हो सकता है. लखनऊ में हर महीने 22 से 23 लोग आत्महत्या कर रहे हैं ,सबसे ज्यादा लोग फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कल से आजिज आकर लोग खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…