Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rishabh Pant की चोट से टीम इंडिया को बड़ा झटका, गेम में आगे हिस्सा लेंगे या नहीं? BCCI ने दिया ये अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय पैर में गंभीर चोट लगी.

Rishabh pant

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में पहले दिन का खेल तो भारत के लिहाज़ से ठीक-ठाक रहा, लेकिन दिन के आखिरी घंटे में ऐसा कुछ हुआ जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी.

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेल रहे इस मैच में Rishabh Pant को गंभीर चोट लग गई है, और अब उनका इस मुकाबले में आगे खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 264 रन बना लिए थे. सब कुछ संभला हुआ लग रहा था, लेकिन फिर आया वो पल जिसने डगमगा दिया.

पारी के 68वें ओवर में पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स की फुल लेंथ गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की. दुर्भाग्य से गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधा उनके पैर पर लग गई.

दर्द से कराहते हुए लौटे पंत

गेंद लगते ही पंत ज़मीन पर बैठ गए और उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था. टीम फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे, लेकिन चोट इतनी गहरी थी कि पंत उठ भी नहीं पा रहे थे.

इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और बीसीसीआई ने बताया कि स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल वो मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

आगे खेलना मुश्किल, विकेटकीपिंग तो और भी मुश्किल

ऋषभ पंत को जब चोट लगी, उस वक्त उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बना लिए थे, जिसमें दो चौके और एक शानदार छक्का भी शामिल था. लेकिन पैर में सूजन इतनी ज़्यादा है कि खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में ना सिर्फ उनकी बल्लेबाज़ी, बल्कि विकेटकीपिंग को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें- India-England Test Series: राहुल और यशस्वी की मजबूत शुरुआत, लंच तक भारत 78/0

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital