पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली एक बार फिर अपने देश की क्रिकेट इमेज पर दाग लगाने वाली सुर्खियों में हैं. इंग्लैंड दौरे पर गए इस बल्लेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
इंग्लिश मीडिया के मुताबिक, 24 वर्षीय हैदर अली हाल ही में पाकिस्तान शाहीन्स टीम के साथ इंग्लैंड में थे, जहां उनकी टीम का मुकाबला इंग्लैंड लायंस से हो रहा था.
दोनों टीम के बीच मैच केंट काउंटी के बैकेनहेम ग्राउंड में खेला जा रहा था, तभी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया. यह वही मैदान है, जहां हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास किया था.
हालांकि, अभी तक अपराध की प्रकृति को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ के मुताबिक, हैदर अली को फिलहाल पुलिस हिरासत में नहीं रखा गया है, लेकिन उनसे विस्तृत पूछताछ की गई है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि उन्हें ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस से इस जांच की जानकारी मिली है. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हैदर अली को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे.
PCB ने कहा कि वह यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करता है और जांच पूरी होने तक हैदर अली को अस्थायी रूप से निलंबित रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें- Mohammed Siraj बने हीरो, Owaisi ने की तारीफ, सिराज ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, क्या खेलेंगे एशिया कप 2025?
हैदर अली ने पाकिस्तान के लिए 35 टी20 और 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 547 रन बनाए. पिछले दो साल से वह पाकिस्तान की सीनियर टीम से बाहर हैं और आखिरी बार उन्होंने अक्टूबर 2023 में एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था.
अब इस मामले के सामने आने के बाद उनकी टीम में वापसी की संभावना और भी धुंधली नजर आ रही है.
Also Follow Bharat Express on X
– भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…