Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर गिरफ्तार, मैच के दौरान मैदान से उठाया, PCB ने किया सस्पेंड

इंग्लैंड में एक मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली को पुलिस ने मैदान से गिरफ्तार किया. PCB ने उन्हें सस्पेंड करते हुए कानूनी सहयोग देने की बात कही है.

इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर गिरफ्तार, मैच के दौरान मैदान से उठाया, PCB ने किया सस्पेंड

पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली एक बार फिर अपने देश की क्रिकेट इमेज पर दाग लगाने वाली सुर्खियों में हैं. इंग्लैंड दौरे पर गए इस बल्लेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

मैच के दौरान मैदान से उठाया

इंग्लिश मीडिया के मुताबिक, 24 वर्षीय हैदर अली हाल ही में पाकिस्तान शाहीन्स टीम के साथ इंग्लैंड में थे, जहां उनकी टीम का मुकाबला इंग्लैंड लायंस से हो रहा था.

दोनों टीम के बीच मैच केंट काउंटी के बैकेनहेम ग्राउंड में खेला जा रहा था, तभी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया. यह वही मैदान है, जहां हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास किया था.

हालांकि, अभी तक अपराध की प्रकृति को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ के मुताबिक, हैदर अली को फिलहाल पुलिस हिरासत में नहीं रखा गया है, लेकिन उनसे विस्तृत पूछताछ की गई है.

PCB का बयान और कानूनी सहायता

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि उन्हें ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस से इस जांच की जानकारी मिली है. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हैदर अली को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे.

PCB ने कहा कि वह यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करता है और जांच पूरी होने तक हैदर अली को अस्थायी रूप से निलंबित रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Mohammed Siraj बने हीरो, Owaisi ने की तारीफ, सिराज ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, क्या खेलेंगे एशिया कप 2025?

करियर पर पड़ रहा असर

हैदर अली ने पाकिस्तान के लिए 35 टी20 और 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 547 रन बनाए. पिछले दो साल से वह पाकिस्तान की सीनियर टीम से बाहर हैं और आखिरी बार उन्होंने अक्टूबर 2023 में एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था.

अब इस मामले के सामने आने के बाद उनकी टीम में वापसी की संभावना और भी धुंधली नजर आ रही है.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital