खेल

Paris Olympics: नीता अंबानी दूसरी बार चुनी गईं IOC की सदस्य

पेरिस ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी से पहले रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का सदस्य फिर से चुना गया है. पेरिस में चल रहे आईओसी के 142वें सत्र में नीता अंबानी को भारत का प्रतिनिधि चुनने के लिए 100% वोट मिले.

अपने दोबारा चुने जाने पर नीता अंबानी ने कहा, “मुझे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर गहरा सम्मान महसूस हो रहा है. मैं अध्यक्ष थॉमस बाक और आईओसी के सभी सदस्यों को मेरे प्रति विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देती हूं.”

नीता अंबानी ने आगे कहा, “यह दोबारा चुनाव न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि वैश्विक खेल जगत में भारत के बढ़ते प्रभाव की भी पहचान है. मैं इस खुशी के पल को हर भारतीय के साथ साझा करती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने की उम्मीद करती हूं.”

नीता अंबानी को पहली बार साल 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में इस प्रतिष्ठित संस्था का सदस्य बनाया गया था. भारत की पहली महिला आईओसी सदस्य के रूप में, नीता अंबानी ने अब तक संस्था के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं और ओलंपिक विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

हाल ही में, अक्टूबर 2023 में मुंबई में 40 साल से अधिक समय बाद पहला आईओसी सत्र आयोजित करने का श्रेय भी उन्हें जाता है, जिसके माध्यम से भारत की नई और महत्वाकांक्षी छवि दुनिया के सामने रखी गई. रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी लाखों भारतीयों को संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित हैं.

रिलायंस फाउंडेशन भारत के खेल विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इसकी जमीनी स्तर से लेकर एलीट तक की योजनाओं के तहत अब तक 22.9 मिलियन (2.29 करोड़) से अधिक बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाया जा चुका है. संगठन का ध्यान पूरे भारत में, विशेषकर दूरदराज के इलाकों में, जहां खेल और उपकरणों की पहुंच सीमित है, विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के तहत, रिलायंस फाउंडेशन इस साल पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला इंडिया हाउस खोल रहा है. इंडिया हाउस एथलीटों के लिए ‘घर से दूर घर’ की तरह होगा, जहां वे अपनी जीत का जश्न मना सकेंगे और भारत की ओलंपिक यात्रा को दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे. यह भारत की वैश्विक खेलों में एक प्रमुख शक्ति बनने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, ओलंपिक में अधिक सफलता हासिल करने और भविष्य में खेलों की मेजबानी के लिए मार्ग प्रशस्त करता है.

ये भी पढ़ें- मैंने पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा दी, फिटनेस और तैयारियां दोनों अच्छी हैं: शरत कमल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago