खेल

Paris Paralympics: नवदीप सिंह ने बताई वजह, क्यों मेडल जीतने की खुशी में उनके मुंह से निकले थे वो शब्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पेरिस पैरालंपिक एथलीटों के साथ अपनी मुलाकात का भरपूर आनंद लिया. गुरुवार, 12 सितंबर को, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अपने आवास पर पैरालंपिक खिलाड़ियों की मेजबानी की और उन्हें खेलों में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी. भाला फेंक के स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह के साथ दिल को छू लेने वाली बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए फर्श पर बैठ गए कि नवदीप उपहार में दी गई टोपी को आराम से उनके सिर पर पहना सकें. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नवदीप के साथ मजाक करते हुए उनसे पूछा कि “लग रहा ना तुम मुझसे बड़े हो?”

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और नवदीप ने खुलकर अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नवदीप से मजाक करते दिखें. इस वीडियो में प्रधानमंत्री को नवदीप के साथ पैरालिंपिक में भाला फेंक F41 इवेंट के फाइनल के दौरान उनकी अपशब्दों से भरी दहाड़ के बारे में मजाक करते हुए देखा जा सकता है.

बता दें कि नवदीप सिंह ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की भाला फेंक F-41 श्रेणी में 47.32 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता और इस श्रेणी में भारत का पहला पदक हासिल किया. नवदीप के पदक जीतने वाले थ्रो ने टोक्यो 2020 में चीन के सन पेंगजियांग द्वारा बनाए गए 47.13 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. अपने इस ऐतिहासिक थ्रो के बाद दिल्ली का यह युवा खिलाड़ी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सका और उत्साह में उसके मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए.

अपनी आक्रामकता को लेकर नवदीप ने कहा ?

नवदीप सिंह ने पैरालंपिक में थ्रो के दौरान आक्रामकता दिखाने के विवाद पर कहा कि पिछले 5-6 साल दिल्ली में ही रहा, तो इधर के हवा-पानी में कुछ ऐसा रहा होगा जो यह हो गया लेकिन बाकी सब कुछ ठीक है.

नवदीप ने कहा,” हम कोई लक्ष्य रखकर नहीं गए थे, ज्यादा टारगेट नहीं रखा था. अगर ज्यादा सोच कर जाएंगे तो परेशानी ही होगी. लेकिन टारगेट से ज्यादा ही फेंका. मेरे प्रदर्शन से कोच भी खुश हैं, मैं भी खुश हूँ. कोच ने मुझे शाबाशी दी और कहा कि पैरा एथलीट हमारी ताकत हैं. उन्होंने मुझे भविष्य के लिए भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखने को कहा. ”

नवदीप ने साथ ही कहा,” अब कुछ ब्रेक लेंगे और वापस घर पानीपत जाएंगे. परिवार वाले एयरपोर्ट आए थे, वो खुश हैं तो मैं भी खुश हूँ.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

39 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago