खेल

ब्राजील को तीन बार बनाया था चैंपियन, दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक

Pele Health Update: कैंसर से जूझ रहे 82 साल के दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक है. ब्राजील को तीन बार चैंपियन बनाने वाले पेले साओ पाउलो अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं. परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त अस्पताल में जुटने लगे हैं. बताया जा रहा है उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है और इसका असर उनकी किडनी और हार्ट पर हुआ है. न्हें फिलहाल उन्हें स्पेशल ऑब्जरवेशन में रखा गया है. उनके परिवार ने रविवार को हॉस्पिटल में ही क्रिसमस मनाया है.

दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक

लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे पेले रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किए गए. जिससे तब से लेकर अब तक वो बाहर नहीं निकल पाए हैं. पेले को हार्ट संबंधी समस्याएं थीं. हालांकि, उनके कीमोथेरेपी इलाज से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं. बता दें, पेले पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे. पिछले दिनों फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था.

ब्राजील को तीन बार बनाया था चैंपियन

पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया. उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता. पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे. ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे.

बेटी ने पोस्ट की फोटो

पेले की बेटी ने अस्पताल में अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. 82 वर्षीय फुटबॉल दिग्गज की तबीयत पिछले एक महीने से ज्यादा खराब है. अब उन्हें साओ पाउलो के अल्बर्ट अस्पताल में अधिक देखभाल की आवश्यकता है. रविवार सुबह उनके बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टा में परिवार की फोटो पोस्ट की.

3 घंटे पहले अपनी इंस्टा पोस्ट में नैसिमेंटो ने लिखा- ‘कृतज्ञता, प्यार, परिवार का साथ…यही क्रिसमस का सार है. क्रिसमस पर आपके द्वारा भेजे गए इतने सारे प्यार के लिए धन्यवाद…आभार और प्रेम. इस मजेदार और अद्भुत जीवन में मैं उनके (पेले) बिना कुछ भी नहीं होती। आज और हमेशा, मैरी क्रिसमस.’

वहीं, बेटे एडिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा- ‘पापा… मेरी ताकत आप हैं।’ वे शनिवार को पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो अस्पताल पहुंचे। उन्हें एडिन्हो के नाम से जाना जाता है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

9 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

11 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

30 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

31 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

43 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

55 minutes ago