खेल

ICC World Cup 2023 PAK vs NED: हैदराबाद में आज भिड़ेंगी पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

World Cup 2023 PAK vs NED: क्रिकेट विश्व कप 2023 संस्करण का दूसरा मैच आज यानी 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी. मैच से पहले आईए जानते हैं क्या कहती है पिच रिपोर्ट और हैदराबाद में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसी है पिच

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को लाभ मिलने वाला है. क्योंकि पिच बैटिंग फ्रेंडली है. इस पिच की आउटफील्ड काफी तेज है, जिसके चलते यहां मैच के दौरान बल्लेबाजों को काफी मदद मिलने वाला है. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. इस पिच पर रात के समय थोड़ी ओस भी होती है.

हैदराबाद में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

हैदराबाद में 6 अक्टूबर यानी आज मौसम साफ रहेगा. आसमान में धूप खिली रहेगी. बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. तापमान 20 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- ENG vs NZ: पहले ही मैच में वर्ल्ड चैंपियन ढेर, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया, कॉनवे और रचिन के आगे नहीं चल पाए इंग्लैंड के गेंदबाज

दोनों टीमों के बीच प्रदर्शन

पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम की वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की बात की जाए तो साल 1996 और 2003 के विश्व कप मैच में दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे. जिसमें दोनों मैचों में पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज की थी. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच वनडे मैच की बात की जाए तो दोनों देश अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं और इसमें भी सभी मैच में पाकिस्तान को जीत ही मिली है. इस लिहाज से देखा जाए तो नीदरलैंड की टीम से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में पाकिस्तान की टीम दिख रहा है. पाकिस्तान की ओर से इस साल के सबसे टॉप बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम रहे हैं. जबकि, नीदरलैंड की ओर से इस साल के सबसे सफल बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह रहे हैं.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

फखर जमान,बाबर आजम (कप्तान), इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्लाह शरीफ, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली.

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), विक्रमजीतसिंह, मैक्स ओ डाउड,वेज्ली बारेसी, बास डे लीडे, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, तेजा निदमनुरु, रूलोफ वान डर मेर्व, लॉगान वान बीक, पॉल वान मीकरन और आर्यन दत्त.

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago