यूटिलिटी

Indigo फ्लाइट का सफर आज से हुआ महंगा, जानिए कितने बढ गए टिकट के दाम

फ्लाइट में सफर करना हर किसी का सपना होता है. लेकिन इसमें यात्रा हर कोई नहीं कर पाता है. इसका कारण ये है कि हवाई यात्रा काफी मंहगा होता है. लेकिन जो  हवाई यात्रा करते है उनको बड़ा झटका लगने वाला है. वहीं आने वाले दिनों में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. जिससे लोगो का मुसीबत बढ़ने वाली है. दरअसल इंडिगो फ्लाइट्स के टिकट 1000 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं. इंडिगो एयरलाइंस ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट्स की फ्लाइट टिकटों में 300 से 1000 रुपए तक की इजाफा करने का फैसला लिया है. बता दें एयरलाइन  1000 रुपए तक एक्सट्रा फ्यूल चार्ज वसूलने वाली है.

टिकट में इजाफे का कारण

इसके पीछे का कारण इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानि ATF की बढ़ती कीमतें है जिसको देखते हुए ये फैसला लिया है. बता दें, आज एयरलाइन के नए रेट्स लागू किए गए हैं. इंडिगो ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लगातार तीसरे महीने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एयरलाइन को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर ईंधन शुल्क लगाना पड़ रहा है. ये कीमतें 6 अक्टूबर 2023 को रात 00.01 बजे से लागू होंगी. इससे उन लोगों को फर्क पड़ेगा जो दिवाली और दशहरा पर घर जा रहे थे.

टिकट इतने महंगे हो गए हैं

अगर आप रात 12 बजे के बाद इंडिगो फ्लाइट का टिकट बुक करते हैं तो आपको पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. इंडिगो की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों में ईंधन पर शुल्क लगाने का फैसला किया गया है. एयरलाइंस ने इस चार्ज को दूरी के हिसाब से बांटा है. दूरी के हिसाब से अलग-अलग दरें लागू की गई हैं. जहां न्यूनतम ईंधन शुल्क 300 रुपये है, वहीं उच्चतम 1000 रुपये है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों भगवा रंग में लॉन्च हुई है नई वंदे भारत ट्रेन? रेल मंत्री ने दिया सवाल का सटीक जवाब

कितना हुआ इजाफा

इंडिगो के नए फैसले के मुताबिक 0-500 किमी के लिए 300 रुपये, 501-1000 किमी के लिए 400 रुपये, 1001-1500 किमी के लिए 550 रुपये, 1501-2500 किमी के लिए 650 रुपये, 2501-3500 किमी के लिए 800 रुपये और इससे ज्यादा 3501 कि.मी. लेकिन 1000 रुपये का फ्यूज चार्ज लगेगा. विमानन टरबाइन ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एयरलाइंस ने यह फैसला लिया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

2 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago