Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में एक बिल्डिंग ढहने के कारण कई लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति की मृत्यु पर सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शोक व्यक्त किया. हादसे की सूचना मिलने पर डॉ. राजेश्वर सिंह तत्काल घटनास्थल पहुंचे.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि घटनास्थल पर जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें राहत एवं बचाव में लगी हैं. इस दौरान विधायक की टीम भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग करती नजर आई.
लोकबंधु चिकित्सालय में मरीजों से मिले डॉ. सिंह
डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि वे स्वयं जिला प्रशासन तथा लोकबंधु चिकित्सालय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को सर्वोत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. इस दौरान डॉ. सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के शिकार लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
पीड़ितों को उपलब्ध कराई आर्थिक सहयोग राशि
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लोकबंधु चिकत्सालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना. उन्हें सर्वोत्कृष्ट उपचार व स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाए जाने हेतु चिकित्सालय CMS एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारियों से बात की एवं घायलों के परिजनों को निजी व्यय से तात्कालिक आर्थिक सहयोग राशि भी उपलब्ध कराई.
— भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़े कुछ वीडियो…
डैन वांग की किताब Breakneck: China’s Quest to Engineer the Future पिछले कुछ समय से…
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…