खेल

टीम इंडिया में MS Dhoni को मेंटोर बनाने की तैयारी, मनोज तिवारी बोले-क्या उन्होंने फोन उठाया?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बीसीसीआई ने अभी से कमर कस ली है. खबरें हैं कि बोर्ड ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को टीम इंडिया का मेंटोर बनने का ऑफर दिया है. धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था और अब 2026 में भारत डिफेंडिंग चैंपियन बनकर मैदान में उतरेगा.

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने क्या कहा?

जैसे ही ये निकलकर सामने आई इस खबर पर पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के मंत्री मनोज तिवारी ने मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कहा वायर हो गया. उन्होंने कहा,

“क्या उन्होंने (MS Dhoni) फोन उठाया? क्योंकि जहां तक मुझे पता है उनसे संपर्क करना बहुत मुश्किल है. मैसेज का जवाब भी मुश्किल से मिलता है. कई खिलाड़ियों ने अपने समय में ये बात कही है.”

मेंटोर बनने पर क्या कहा?

इसी कड़ी में मनोज तिवारी ने आगे कहा,

“अगर धोनी (MS Dhoni) को मेंटोर बनने का ऑफर दिया गया है तो सबसे पहले ये देखना होगा कि वो इसे स्वीकार करते हैं या नहीं. अगर वो मान भी जाते हैं तो ये कहना मुश्किल है कि टीम इंडिया में उनका क्या प्रभाव पड़ेगा.”

धोनी के अनुभव पर क्या कहा?

हालांकि तिवारी ने धोनी (MS Dhoni) के अनुभव की तारीफ करते हुए कहा,

“उनका कप्तानी और खेल का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत काम आएगा. धोनी (MS Dhoni) और गौतम गंभीर की जोड़ी देखना दिलचस्प होगा. गंभीर फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं और अगर धोनी मेंटोर बनते हैं तो दोनों की साझेदारी से टीम को नई दिशा मिल सकती है.”

इसे भी पढ़ें-CPL 2025: इमरान ताहिर 2 बार हैट्रिक से चूके, लेकिन 46 साल की उम्र में रचा इतिहास

बता दें कि धोनी (MS Dhoni) 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भी मेंटोर बने थे लेकिन उस वक्त भारत बाहर हो गया था. अब देखना होगा कि इस बार धोनी की भूमिका क्या होती है और क्या वो वाकई में टीम इंडिया के साथ जुड़ते हैं?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago