Ajab Gajab: दुनिया भर में समय-समय पर ऐसी खोजें होती रहती हैं जो वैज्ञानिकों को चौंका देती हैं. ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खोज चीन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सामने आई है. यहां हुआलोंगडोंग गुफा से 21 जीवाश्म दांत मिले हैं. दावा किया जा रहा है कि ये करीब 3 लाख साल पुराने हो सकते हैं.
इन जीवाश्मों को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि इनमें प्राचीन और आधुनिक मानव विशेषताओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है. इसका मतलब यह हो सकता है कि उस समय ऐसी प्रजाति मौजूद थी, जिसके बारे में अब तक किसी को जानकारी नहीं थी.
इस गुफा में खुदाई का काम साल 2006 में शुरू हुआ था. उस दौरान यहां से कम से कम 16 जीवों के अवशेष मिले थे, जो मध्य प्लेइस्टोसिन काल के थे. यही काल मानव उत्पत्ति को समझने के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है.
ये भी पढ़ें: ‘रिक्शा, ऑटो और लड़के, एक बुलाओ चार आते हैं!’ लड़की के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
हुआलोंगडोंग से मिले अवशेषों का अध्ययन बताता है कि इन इंसानों का चेहरा आधुनिक था. उनकी हड्डियों की संरचना अपेक्षाकृत सपाट चेहरे और छोटे जबड़ों जैसी दिखती थी. लेकिन शरीर और अंगों का ढांचा प्राचीन प्रजातियों से मेल खाता था. अब मिले दांत भी इसी रहस्य को और मजबूत करते हैं.
वैज्ञानिक मानते हैं कि यह आबादी किसी अज्ञात मानव प्रजाति का प्रतिनिधित्व कर सकती है. यह आधुनिक इंसानों से जुड़ी हुई हो सकती है, लेकिन पूर्वी एशिया में अलग-थलग होकर विकसित हुई. यह भी माना जा रहा है कि यह समूह निएंडरथल और डेनिसोवन से अलग था. साथ ही, संभावना है कि यह प्रजाति प्राचीन होमो इरेक्टस और शुरुआती आधुनिक इंसानों के बीच अंतःप्रजनन से बनी हो.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…