Ball Tampering Pakistan: भारत में एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत हो चुकी है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान से क्रिकेट को शर्मिंदा करने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) लगातार विवादों में घिरा हुआ है और गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है.
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इससे दूरी बना ली थी, जिससे इसकी तैयारी पर असर पड़ा. इसके बाद ओपनिंग मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली, जब खेल के दौरान गेंद का रंग अचानक लाल दिखाई देने लगा. इस घटना ने भी काफी सवाल खड़े किए थे. अब एक नया विवाद सामने आया है, जिसने लीग की छवि को और नुकसान पहुंचाया है. हाल ही में खेले गए एक मुकाबले में लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा है. इस गलती के लिए टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई. इसके बाद टीम को कराची किंग्स (Karachi Kings) के खिलाफ मैच में हार का सामना भी करना पड़ा.
पूरा मामला उस समय सामने आया जब मैच के दौरान खिलाड़ी फखर जमां (Fakhar Zaman) कैमरे में कैद हो गए. वीडियो में देखा गया कि वह अपने अंगूठे और नाखूनों से गेंद की सिलाई को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. इस घटना ने एक बार फिर क्रिकेट की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन व्यवस्था पर भी उंगली उठने लगी है.
इस विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना मामला फिर से वायरल हो गया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी नजर आते हैं. साल 2010 में पर्थ में खेले गए वनडे मैच के दौरान अफरीदी को लाइव मैच में गेंद को दांतों से काटते हुए देखा गया था. उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई थी और पूरी दुनिया में इसकी आलोचना हुई थी.
बाद में अफरीदी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह गेंद को सिर्फ सूंघ रहे थे, लेकिन उनकी इस दलील को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. इस घटना के लिए उन्हें दो मैचों का बैन भी झेलना पड़ा था.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…