पंजाब क्रिकेट एसोशिएशन होम ग्राउंड (सोर्स- एक्स)
Punjab Kings Home Ground: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सभी टीमें अपने ज्यादातर मैच होम ग्राउंड पर खेलती हैं. अपने होम ग्राउंड पर सभी टीमों को फैंस का खुब सपोर्ट मिलता है. वहीं अब आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स भी अपने नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्टेडियम (Mullanpur Stadium) में अपना मैच खेलेगी. मुल्लांपुर स्टेडियम हाल ही में बनकर तैयार हुआ है. इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम का होम ग्राउंड मोहाली को माना जाता था, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड का पता बदलने वाला है. जिसके बाद पंजाब के फैंस मोहाली नहीं बल्कि मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स का मैच देखने पहुंचेंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बारे में जानकारी देते हुए पंजाब क्रिकेट एसोशिएशन के सचिव दिलशेर खन्ना ने बताया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने मुल्लांपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया है. अब मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल 2024 के दौरान पंजाब किंग्स की टीम मैच खेल सकती है. कुछ कारणों के चलते इस बार मोहाली में आईपीएल के मैच नहीं होंगे. बता दें कि हाल ही में पीसीए ने मुल्लांपुर स्टेडियम की एक वीडियो शेयर की थी. जिसमें नए मैदान को दिखाया गया था और इसके बारे में जानकारी दी गई थी. अब पंजाब किंग्स भी अपने होम ग्राउंड पर खेलने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें- Mannat Kashyap ODI Debut: मन्नत कश्यप ने वनडे में किया डेब्यू, स्नेह राणा की जगह प्लेइंग 11 में मिली जगह
मुल्लांपुर स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है. इसके अलावा स्टेडियम के बाहर बेहतरीन पार्किंग की भी व्यवस्था है. जिसमें एक साथ 1800 कार खड़ी हो सकती है. इसके अलावा स्टेडियम में प्रैक्टिश के लिए 12 पिच बनाई गई हैं. खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम भी शानदार बनाए गए हैं. बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें दो विदेशी और 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल है. पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल को सर्वाधिक 11.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. इससे पहले हर्षल पटेल आरसीबी के हिस्सा थे लेकिन ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था.
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…