Categories: नवीनतम

Ayodhya Anvt Vande Bharat Express: अयोध्या जाना अब होगा और भी आसान, जानें कब से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Ayodhya Anvt Vande Bharat Express:UP के अयोध्या से दिल्ली के आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बडा अपडेट सामने आया है. आगामी 4 जनवरी से इस ट्रेन की कॉमर्शियल सर्विस शुरू हो जाएगी. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या धाम स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी. बता दें कि इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली अयोध्या के बीच की दूरी को कवर करने में कम समय लगेगा, साथ ही यात्रियों को हाई प्रोफाइल प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर NR, लखनऊ डिवीजन की वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक रेखा शर्मा ने बयान में कहा है कि ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट और 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार से फर्राटा भरेंगी. बुधवार को छोड़कर ये दोनों सप्ताह में 6 दिन चलेंगी. ये ट्रेनें कानपुर और लखनऊ होकर जाएंगी.़

यह भी पढ़ें-“कनाडा की राजनीति में खालिस्तानी ताकतों को दी गई ज्यादा जगह”- विदेश मंत्री एस जयशंकर

खास सुविधाओं से लैस है ये ट्रेन

पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ का उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने 2 नई अमृत भारत और 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. दो नई अमृत भारत ट्रेन दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस हैं. अमृत भारत ट्रेन एक ‘एलएचबी पुश-पुल’ ट्रेन है जिसमें गैर वातानुकूलित बोगियां हैं। इसमें रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें-गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा Goldie Brar टेररिस्ट घोषित, बब्बर खालसा ने निकला कनेक्शन

PM मोदी ने इन 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने जिन 6 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया उनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. बता दें कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में पहचाने जाने वाला तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, अमानती सामान घर, बाल देखभाल कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

4 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

21 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

33 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago