खेल

Team India New Coach: वर्ल्ड कप के बाद होगी राहुल द्रविड़ की छुट्टी! जानें कौन हो सकता है नया कोच

Team India New Coach: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, शुभमन गिल, शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. दूसरी ओर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह से लेकर मोहम्मद सिराज और शमी ने भी देश के क्रिकेट फैंस का दिल जीत रखा है. इस प्रदर्शन के पीछे एक अहम रोल टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का भी है लेकिन वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल खत्म होने वाला है. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर राहुल के बाद टीम का अगला कोच कौन होगा.

दरअसल, राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप के बाद खत्म होने वाला है. ऐसे में उनके बाद टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर जो नाम सबसे तेजी से चल रहा है, वो एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण है. माना जा रहा है कि लक्ष्मण वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर

VVS लक्ष्मण हो सकते हैं टीम के कोच

बता दें कि पहले भी जब राहुल द्रविड़ ने ब्रेक लिया है, तब-तब टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी एनसीए के अध्यक्ष के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण ने ही संभाली है. ऐसे में भले ही राहुल का कार्यकाल खत्म हो रहा है लेकिन वर्ल्ड कप के तुरंत बाद होने वाली ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज से पहले नए कोच की चयन प्रक्रिया करना मुश्किल होगा. ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण तब तक पार्ट टाइम हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे, जब तक नए कोच का चयन नहीं हो जाता है.

यह भी पढ़ें-World Cup के बीच अपनी टीम छोड़ बांग्लादेश लौटे शाकिब अल हसन, जानें क्या है माजरा

NCA अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं लक्ष्मण

नए कोच के चयन प्रक्रिया का मुद्दा आता है और अगर आवेदन मांगे जाते हैं तो उसमें टीम इंडिया के कोच के तौर पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण एक बड़े दावेदार हो सकते हैं. बता दें कि लक्ष्मण लंबे वक्त से एनसीए के प्रमुख रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ गई युवा टीम के साथ भी लक्ष्मण हेड कोच के तौर पर भी गए थे, जिसमें टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसके अलावा एशियन गेम्स में गई टीम इंडिया के साथ भी वीवीएस लक्ष्मण कोच के तौर पर ही गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

4 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

15 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

32 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

41 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

54 minutes ago