क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
आप सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो)
Delhi Excise Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी गई है. आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया. बता दें कि उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को ही खत्म हो रही थी.
अब संजय सिंह को अगले महीने की 10 तारीख तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा. न्यूज एजेंसी ने अभी बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. जहां कोर्ट ने संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के खिलाफ उनका संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा.
संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. 5 अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ED की हिरासत में भेज दिया गया था. उनकी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी. 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई, तो कोर्ट ने संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. आज 27 अक्टूबर आया तो दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
कोर्ट में संजय सिंह की पेशी से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने संजय की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक मार्च निकालने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान जब पत्रकारों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद के संजय सिंह से पूछा कि आप क्या कहना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया- अगर मोदी जी की जांच हो जाए तो वह पूरी जिंदगी जेल में ही बंद रह जाएंगे.
— भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…