खेल

Team India: 5 चौके, 2 छक्के; करियर के दूसरे इंटरनेशनल मैच में इस बल्लेबाज ने मचाया कोहराम

Rahul Tripathi: करियर का दूसरा मैच था, मात्र 16 गेंदें खेली और 35 रन कूट दिए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के थे. ये आंकड़े हैं राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) के जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी T20 मुकाबले में क्रीज पर उतरते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा खोल दिया. राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने अपनी इस तूफानी पारी से न सिर्फ इस निर्णायक मैच में भारत को जबरदस्त शुरुआत दी बल्कि ये इंडियन टीम मैनेजमेंट, कप्तान और चयनकर्ताओं को ये भी बता दिया कि अगर उन्हें लगातार मौका मिलता रहा तो वे सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बाद इंडिया के लिए दूसरे वरदान साबित हो सकते हैं.

बता दें कि लंबे समय से इंडियन प्लेइंग XI में शामिल होने का इंतजार कर रहे त्रिपाठी को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में इंजर्ड संजू सैमसन की वजह से डेब्यू का मौका दिया गया था लेकिन त्रिपाठी उस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन आज उन्होंने अपनी बल्लेबाजी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

ये भी पढ़ें: Sania Mirza: 20 साल का करियर, 6 ग्रैंड स्लैम खिताब; कहानी उस लड़की की जिसने दिलाई टेनिस में भारत को पहचान

डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन

राहुल त्रिपाठी एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने बीते कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं. लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद त्रिपाठी को चयनकर्ताओं की उपेक्षा झेलनी पड़ी. कभी वे टीम में आए भी तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. लेकिन हाल में संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन शतक ठोककर त्रिपाठी ने इंडियन टीम का दरवाजा इस बार जोर से खटखटाया था.

क्रिकेट में कभी कभी लक भी काम करता है शायद इस बार लक राहुल के साथ है और संजू सैमसन की चोट ने उन्हें इंडिया की तरफ से खेलने का मौका दिया. पहले मैच में तो वे सिर्फ 5 रन बना सके लेकिन अपने दूसरे मैच में विस्फोटक 35 रन बनाकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर दी.

IPL के दिलाई पहचान

राहुल त्रिपाठी बेशक इस मैच से अपने अंतराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे हैं लेकिन पिछले 5 सालों में IPL में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने न सिर्फ इंडिया में बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट सर्किट में भी अपनी बेजोड़ पहचान बनाई है. घरेलू क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा करने वाले राहुल त्रिपाठी ने IPL में 76 मैच खेले हैं जिसकी 74 पारियों में उनके बल्ले से 1798 रन निकले हैं.

राहुल ने कोई शतक तो नहीं लगाया लेकिन उनके नाम 10 फिफ्टी है. उनका IPL में सर्वाधिक स्कोर 93 रन है. वे पुणे सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं. फिलहाल वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

18 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

29 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

33 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

47 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

48 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago