देश

Rampur: ‘BJP छोड़ दो नहीं तो परिवार समेत जान से मार देंगे’- भाजपा सांसद घनश्याम लोधी को लश्कर-ए-खालसा की धमकी

Ghanshyam Singh Lodhi: बीजेपी सासंद घनश्याम सिंह लोधी को जान से मारने की धमकी मिली है. घनश्याम सिंह रामपुर लोकसभा से सांसद हैं. उनको व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम संदीप सिंह खालिस्तानी बताया है और खुद को लश्कर-ए-खालसा संगठन का बता रहा है. व्हाट्सएप मैसेज में सांसद घनश्याम लोधी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. वहीं  संदीप सिहं ने उनके परिवार के साथ-साथ बीजेपी (BJP) के शीर्ष नेताओं और आरएसएस (RSS) नेताओं को भी निशाने पर लेने की बात कही है. बीजेपी सांसद ने इस मामले में एसपी अशोक कुमार शुक्ला से शिकायत की है.

बीजेपी सांसद घनश्याम सिंह लोधी को बीते दिन कल (शुक्रवार) को सुबह व्हाट्सएप कॉल आई तो उन्होंने उठाई नहीं. जिसके बाद संदीप सिंह खालिस्तानी ने उनको लगातार धमकी भरे मैसेज भेजना शुरू कर दिए. उन्होंने अपना व्हाट्सएप खोला तो काफी सारे मैसेज आए हुए थे. ये मैसेज पंजाबी और अंग्रेजी में थे. जिसमें लिखा था बीजेपी छोड़ दीजिए नहीं तो हम आपको और आपके परिवार को बम से उड़ा देंगे. इसके साथ ही धमकी दी गई कि बीजेपी के शीर्ष और आरएसएस (RSS) नेता भी उनके निशाने पर हैं. ये धमकिया लश्कर-ए-खालसा नाम के संगठन द्वारा भेजी गई है.

ये भी पढ़ें- Air India: शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का है आरोपी

‘हम खौफजदा नहीं है बीजेपी के सच्चे सिपाही हैं’

बीजेपी सासंद घनश्याम सिंह को धमकी मिलने के बाद उन्होने कहा कि परिवार को धमकी मिली है लेकिन हम खौफजदा नहीं है बीजेपी के सच्चे सिपाही हैं. वहीं जब उनसे सुरक्षा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा ,”मुझे सुरक्षा की जरूरत भी नहीं है, मेरे पास जो सुरक्षा है वो पर्याप्त है. 2 शैडो है मेरे पास और 1-2 होमगार्ड है वो सुरक्षा मेरे लिए काफी है, मुझे और सुरक्षा की जरूरत नहीं है. इस मामले में कप्तान साहब को सूचना दे दी गई है”.

ये भी पढ़ें-  Air India: शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का है आरोपी

‘ये व्हाट्सएप मैसेज हैं, जो कई जगह घूम रहे हैं’

रामपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने कहा,” ये व्हाट्सएप मैसेज हैं, जो कई जगह घूम रहे हैं. वो सांसद जी को भी मिला था. इस मामले में मुकदमा लिखा गया है. एक डेडीकेटेड टीम लगाई गई है. हम पता लगा रहा है कि ये मैसेज कहां से आए और उसमें मजबूत कार्रवाई की जाएगा. उनको धमकी आई है बीजेपी छोड़ दो, आरएसएस छोड़ दो मार देंगे. इस मैसेज की छानबीन की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

11 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

32 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

33 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

57 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago