खेल

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से पहले रजत पाटीदार का इंटरव्यू, क्या भारत के लिए करेंगे डेब्यू

India vs England 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) विशाखापट्टनम के वाईजैग स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच शुरु होगा. इसको लेकर भारतीय टीम जमकर तैयारी कर रही है. इस मैच से पहले टीम को दो बड़े झटके लग चुके हैं, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट मैच के बाद दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.

विराट कोहली सीरीज शुरु होने से पहले ही शुरुआती दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले चुके हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है. दूसरे मैच में टीम इंडिया के लिए रजत पाटीदार और सरफराज खान अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. अब देखना होगा कि इन दोनों खिलाड़ियों में से किसको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

बीसीसीआई ने शेयर किया रजत पाटीदार का वीडियो

दूसरे टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रजत पाटीदार का एक वीडियो शेयर किया है. जिसके रजत पाटीदार बता रहे हैं कि उन्होंने रोहित शर्मा से बातची की, जिसके बाद से उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है. पाटीदार ने कहा कि वह देखे हैं कि रोहित भाई फील्ड पोजिशन को कैसे संभालते हैं. उन्होंने कहा कि इंजरी के बाद वापसी करना और भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाना उनके लिए काफी शानदार पल है. विराट कोहली के बार में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह कोहली को हमेशा से खेलते हुए देखे हैं. उनका फुटवर्क और बॉडी मूवमेंट अद्भुत है और वो उनकी तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं.

शानदार फॉर्म में हैं रजत पाटीदार

बता दें कि रजत पाटीदार इस समय शानदार फॉर्म में हैं. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने लगातार दो शतक लगाए थे. इसी समय उनको विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए चुना गया. अब फैंस को उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, ये युवा खिलाड़ी करेगा डेब्यू

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

10 seconds ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

35 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago