कल क्या होगा कभी मत सोचो, क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे. इसी सोच के साथ देश के जाने माने पत्रकार उपेन्द्र राय ने आज ही के दिन, 1 फरवरी 2023 को भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल की बुनियाद रखी थी. बीते एक साल के सफर में खबरों की आपा-धापी के बीच भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता ने वक्त की तस्वीर बदल दी. यही वो तारीख है जब बाजारू वादे से हटकर सत्य साहस और समर्पण की भावना के साथ दिल्ली के पांच सितारा होटल में भारत एक्सप्रेस चैनल की नींव रखी गई थी.
आज उसी बुनियाद पर एक ऐसी इमारत खड़ी हो गई है जिसका खबरों की दुनिया में सभी लोहा मानते हैं. भारत एक्सप्रेस चैनल ने आज अपने एक वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर नोएडा स्थित भारत एक्सप्रेस के मुख्यालय में चैनल के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने केक काटकर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी.
एक साल में चैनल के नाम अनेक उपलब्धियां
ये सच है कि भारत एक्सप्रेस के लिए बीते एक साल के सफर के दौरान चुनौतियां बहुत आईं, लेकिन भरोसे की बुनियाद पर खड़ी खबरों की ये इमारत हर दिन बुलंद होती चली गई. बात इवेंट की हो या फिर बड़ी खबरों की भीड़ में अपनी पहचान बनाने की…भारत एक्सप्रेस हमेशा अलग सोच और जज्बे के साथ नज़र आया. बात जी 20 शिखर सम्मेलन की हो, तब भी भारत एक्सप्रेस खबरों के शिखर पर रहा.
एक साल के भीतर खबरों की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का नतीजा ही था कि भारतीय जनता पार्टी के दीवाली मिलन समारोह में पत्रकारों की भीड़ में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय न सिर्फ पहली कतार में नजर आए, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका अभिवादन भी स्वीकार किया.
चैनल के एक साल पूरे होने पर शाम को दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में डिनर का आयोजन किया गया है, जिसमें मीडिया और राजनीति के अलावा तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा है. सभी चैनल को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…