खेल

Rashid Khan Surgery: वर्ल्ड कप के बाद राशिद खान ने कराई पीठ की सर्जरी, IPL 2024 खेलने पर संशय बरकरार

Rashid Khan Surgery: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्श किया था.  इंग्लैंड से लेकर पाकिस्तान श्रीलंका जैसी टीमों को अफगानिस्तान ने दिन में तारे दिखा दिए थे. इसमें सभी प्लेयर्स का योगदान अहम था लेकिन जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, वो टीम के दिग्गज स्पिनर राशिद खान थे. राशिद के एक्सपीरियंस का फायदा पूरी टीम ने उठाया. राशिद आईपीएल के जरिए अपनी पहचान पूरी दुनिया में बना चुके हैं लेकिन अब उनके आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर संशय है. राशिद ने अपनी पीठ की परेशानी के चलते सर्जरी कराई है. ऐसे  देखना दिलचस्प होगा कि वे आईपीएल में वापसी कर पाते हैं या नहीं.

दरअसल, राशिद खान ने अपना इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आप सभी की दुआओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. सर्जरी ठीक रही और अब रिकवरी की राह शुरू होगी. मैदान पर वापसी के लिए बेताब हूं.’ इस पर कई फैंस ने कमेंट किया और जल्दी मैदान पर उतरने के लिए दुआ भी की है.

यह भी पढ़ें-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही सूर्या के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, सहवाग, धोनी, रैना जैसे दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

दिसंबर में बिग बैश लीग शुरू हो रही है. इसके पहले राशिद सर्जरी करा चुके हैं लेकिन रिकवरी के चलते वो बिग बैश लीग नहीं खेल सकेंगे. राशिद बिग बैश में एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलते हैं और पिछले 6 साल से एक ही टीम में बने हुए हैं. एडिलेड स्ट्राइकर्स के क्रिकेट महाप्रबंधन टिम निल्सन ने कहा, ‘राशिद स्ट्राइकर्स और फैंस के पसंदीदा हैं जो 7 साल से हमारे लिए खेल रहे हैं. इसलिए उनकी कमी खलेगी.’

यह भी पढ़े-S Sreesanth Fraud case: फिर नए विवाद में फंसे एस. श्रीसंत, अब लगा 420 का केस, केरल पुलिस ने दर्ज की FIR

बिग बैश से राशिद खान के बाहर होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या राशिद अगले साल होने वाले आईपीएल 2024 में खेलते दिखेंगे, या नहीं. इसको लेकर अभी कयास लगाना काफी मुश्किल है, क्योंकि आईपीएल 2024 को अभी लंबा समय बाकी है.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago