खेल

क्या है Impact Player नियम? जानें क्यों रवि शास्त्री ने किया इसका समर्थन

Impact Player Rule In IPL: आईपीएल (Indian Premier League) में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की मौजूदा समय में भले ही तीखी आलोचना हो रही हो लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इसका समर्थन किया है और कहा है कि इससे करीबी मुकाबले देखने को मिलते हैं. पिछले सीजन में लागू किया गया यह नियम इस साल बहस का विषय रहा है. कई एक्सपर्टों और वर्तमान खिलाड़ियों का कहना है कि यह ऑलराउंडरों की भूमिका को खत्म कर रहा है.

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर शास्त्री ने क्या कहा?

रवि शास्त्री ने इस नियम को लेकर कहा, ‘‘जब कोई नया नियम आता है तो ऐसे लोग होंगे जो यह बताने की कोशिश करेंगे कि यह सही क्यों नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन समय के साथ, जब आप स्कोर देखते हैं. 200 और 190 रन और फिर कुछ खिलाड़ियों ने उस अवसर का अधिकतम लाभ उठाया, तो लोग इसके बारे में अपनी सोच पर फिर विचार करने लगेंगे.’’

खेल को समय के साथ विकसित होना होगा- रवि शास्त्री

शास्त्री ने नियम का समर्थन करते हुए कहा कि खेल को समय के साथ विकसित होना होगा. उन्होंने भारत के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘इंपेक्ट प्लेयर (नियम) अच्छा है. आपको समय के साथ विकसित होना होगा. यह अन्य खेलों में भी होता है. इससे करीबी मुकाबले मिले हैं.’’

इस रूल से एक बड़ा अंतर आया है

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक अच्छा नियम है. आपने देखा कि पिछले साल के आईपीएल में हमने कितने करीबी मुकाबले देखें. इससे एक बड़ा अंतर आया है.’’ बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि यह नियम स्थायी नहीं है. वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और मुकेश कुमार भी इस नियम को लेकर नाखुशी जता चुके हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT Vs KKR: गुजरात टाइटंस के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा, घरेलू मैदान पर केकेआर से होगा सामना

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago