देश

Sandeshkhali Sting Video: झूठे दावों की पुष्टि के लिए एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन शोषण के मामले में किए गए स्टिंग ऑपरेशन की सत्यता परखने के लिए एसआईटी जांच की मांग को लेकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट याचिका पर जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है.

यह याचिका एक महिला की ओर से दायर की गई है. इसमें कहा गया है कि संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन शोषण के मामले में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया है. इसकी सत्यता का पता लगाने के लिए एसआईटी जांच का गठन की मांग की गई है.

क्या है स्टिंग ऑपरेशन में

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि स्टिंग ऑपरेशन में एक व्यक्ति को यह खुलासा करते हुए दिखाया गया कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ रेप के आरोप झूठे हैं और संदेशखाली के लोगों ने टीएमसी नेताओं की छवि खराब करने के लिए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निर्देशों पर काम किया था. याचिका में यह भी कहा गया है कि महिलाओं से बलात्कार की झूठी शिकायतें दर्ज करने के लिए कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था.

इसे भी पढ़ें: भारत सरकार ने लिट्टे पर प्रतिबंध की अवधि पांच साल और बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट उठा चुका है पहले भी सवाल 

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट पहले सवाल उठा चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संदेशखाली मामले में कुछ निजी व्यक्तियों के हितों की रक्षा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार याचिकाकर्ता बनकर उसके सामने क्यों आई है.

दरअसल कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध किए जाने और जमीन हड़पने के आरोपों की जांच सीबीआई से कराए जाने का 10 अप्रैल को निर्देश दिया था.

हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखा है. अदालत ने मामले की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था. शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा था. वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की ओर से इसे दायर किया गया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago