खेल

तीसरे टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका…500 विकेट लेने वाले आर अश्विन हुए बाहर

Ashwin Withdraws From India ve England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने बीच मैच से अपना नाम वापस ले लिया है. फैमिली इमरजेंसी के चलते उन्होंने बीच मैच से तत्काल प्रभाव से अपना नाम वापस ले लिया है.

तीसरे मैच के बीच टीम इंडिया से बाहर हुए अश्विन

तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अश्विन अपने घर लौट गए हैं. हालांकि, उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल किया जाएगा, इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच जारी राजकोट टेस्ट में शनिवार को तीसरे दिन का खेल होगा.

बीसीसीआई ने एक्स पर जारी किया बयान

इस परिस्थिति में बीसीसीआई और टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों, स्टाफ समेत सभी सदस्यों का आर अश्विन और उनके परिवारों को पूरा सपोर्ट है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि प्लेयर्स औऱ उनके परिवार का स्वास्थ्य काफी जरूरी है. बीसीसीआई ने फैंस और लोगों से यह अपील की है कि वो प्लेयर्स और उनकी फैमिली की प्राइवेसी बनाए रखें, क्योंकि वह इस समय चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं. बीसीसीआई और टीम इंडिया अश्विन को ऐसी परिस्थिति में सभी सुविधा देना जारी रखेगी. किसी भी तरह की जरूरत के लिए अश्विन से बातचीत जारी रहेगी.

अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट

तीसरे टेस्ट में अभी सिर्फ दो दिन का खेल हुआ है. अगले तीन दिनों तक मैच खेला जाना है. अगल अश्विन टीम में वापस नहीं आते हैं, तो भारत को 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ सकता है. सब्सटीट्यूट का विकल्प उस समय दिया जाता है, जब टीम का कोई खिलाड़ी चोट लगने या फिर कोरोना के कारण टीम से बाहर हो गया हो. रविचंद्रन अश्विन ने राजकोट टेस्ट के मैच के दूसरे दिन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए पहला विकेट लिया और अपने टेस्ट करियर का 500वां विकेट लिया. अश्विन ने जैक क्रॉली को पवेलियन भेजकर ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया. वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले (619 विकेट) के नाम पर दर्ज है.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: जैक क्रॉली को आउट कर आर अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

PM मोदी ने रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने पर दी बधाई, कुंबले के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 hours ago