Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी ने रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने पर दी बधाई, कुंबले के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर

रविचंद्रन अश्विन मात्र 98 टेस्ट में 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए. उन्होंने हमवतन अनिल कुंबले (105 टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने के लिए बधाई दी. अश्विन ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उबलब्धि अपने नाम कर ली. वह भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले के बाद टेस्ट में 500 विकेट की उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए है.

इंग्लैंड के खिलाफ लिया 500वां विकेट

स्टार स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. विजाग में दूसरे टेस्ट के अंत में उनके 499 विकेट थे और तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन जैक क्रॉली के विकेट के साथ उन्होंने अपना 500वां विकेट पूरा किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि अश्विन की यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं.

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स. पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई. उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं. वह आगे और शिखर छूएं, इसके लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं.” बता दें कि रविचंद्रन अश्विन मात्र 98 टेस्ट में 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए. उन्होंने हमवतन अनिल कुंबले (105 टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया और सूची में केवल महान मुथैया मुरलीधरन (87) से पीछे हैं. स्टार स्पिनर शेष टेस्ट मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है, हालांकि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की 118 गेंदों में 133* रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: जैक क्रॉली को आउट कर आर अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

विश्व में ऐसा करने वाले 9वें गेंदबाज

आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने वाले वर्ल्ड के नौवें गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वो ऐसे पांचवें स्पिन गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने 500 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैयामुरलीधरन के नाम है. उन्होंने 800 विकेट झटके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दिवंगत खिलाड़ी शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 695 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर हैं. उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट अपने नाम किए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital