देश

अतीक अहमद से नाम जुड़ने पर कटा नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा का टिकट? माफिया की बहन ने लगाया था 5 करोड़ उधार नहीं लौटाने का आरोप

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में प्रयागराज की मौजूदा मेयर व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी का टिकट कटने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है. नंदी प्रयागराज के बड़े बिजनेसमैन होने के साथ ही प्रयागराज की राजनीति में अच्छी पकड़ रखते हैं. इन्ही सबके चलते अभिलाषा को ही फिर से टिकट मिलने की अटकलें जताई जा रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.  उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की बहन ने मंत्री नंद गोपाल नंदी पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था.

देखें अतीक की बहन ने क्या लगाया था आरोप

बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में दो सिपाही भी शहीद हो गए थे. इस पूरे मामले में माफिया अतीक के परिवार व गुर्गों पर मुकदमा दर्ज हुआ था. इसके बाद ही माफिया डॉन से राजनीति का सफर तय करने वाले पूर्व सांसद अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पर ही उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया था. आयशा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा द्वारा महापौर का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से शाइस्ता परवीन अभिलाषा के रास्ते का रोड़ा बन गयी हैं और उनको ही रास्ते से हटाने के लिए ये पूरी साजिश रची, ताकि शाइस्ता परवीन महापौर का चुनाव न लड़ सकें. हालांकि, इस हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद शाइस्ता को उम्मीदवार बनाने की बात को बसपा ने खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: BJP ने घोषित की मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट, PM मोदी के गढ़ में ब्राह्मण चेहरा आगे, प्रयागराज में कटा मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा का टिकट

लगाया 5 करोड़ रुपये वापस न करने का आरोप

इसी प्रेस कांफ्रेंस में आयशा नूरी ने योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी यानी अभिलाषा नन्दी के पति के खिलाफ अतीक अहमद का पांच करोड़ रुपया उधार लेकर उसे वापस न करने का आरोप लगाया था. नूरी ने दावा किया था कि, कुछ समय पहले वह अपनी भाभी शाइस्ता परवीन के साथ गुजरात के साबरमती जेल में बंद अपने भाई अतीक अहमद से मुलाकात करने गई थीं. वहीं पर अतीक ने शाइस्ता से कहा था कि वह नन्दी से पांच करोड़ रुपये वापस मांगे जो उन्होंने उससे उधार लिए हुए हैं.

नन्दी ने ये दी थी प्रतिक्रिया

आयशा नूरी द्वारा आऱोप लगाए जाने के बाद मंत्री नंदी ने आरोपों का खंडन किया था और ट्वीट करते हुए लिखा था, ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज है! आदित्यनाथ सरकार जीरो पर काम कर रही है- अपराधियों और माफियाओं के प्रति सहिष्णुता की नीति। उमेश पाल हत्याकांड में भी शुरू की गई कार्रवाई इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।’ इसी के साथ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, “निराधार आरोप केवल मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने और गुमराह करने का एक असफल प्रयास है… इसे मेयर के चुनाव से जोड़ना न केवल अप्रासंगिक है बल्कि हास्यास्पद भी है.” हालांकि, अभिलाषा नंदी का टिकट कटने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं न कहीं अतीक की बहन द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उम्मीदवारी जाती रही.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

19 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago