खेल

IND vs BAN: ऋषभ पंत बने नए ‘सिक्सर’ किंग, इस खास क्लब में की धमाकेदार एंट्री

Rishabh Pant New Record: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइन-अप को बैकफुट पर ला खड़ा किया. केएल राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज सस्ते में पवेलियल लौट गए. इसके बाद ऋषभ पंत, जो हाल ही में वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छे फॉर्म में नहीं रहे हैं, उन्होंने भारत को खेल में वापस लाने के लिए जवाबी हमला किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने स्कोरबोर्ड को तेजी से बढ़ाया और दूसरे छोड़ पर खेल रहे पुजारा से प्रेशर हटाया. पंत ने 45 गेंदों पर 46 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के भी निकले.

ऋषभ पंत बने नए ‘सिक्सर’ किंग

बता दें, पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए और मैच के अपने दूसरे छक्के के साथ, जो मेहदी हसन के खिलाफ आया. वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. अपने छोटे से करियर के दौरान, पंत ने घर से दूर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाकर पहले ही रेड-बॉल क्रिकेट में एक बड़ा प्रभाव डाला है. टेस्ट क्रिकेट में पंत तेजी से रिकॉर्ड बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar: गोवा में चमके अर्जुन, रणजी डेब्यू में ठोका शतक, पिता सचिन के कारनामे को दोहराया

धोनी के बाद पंत का नंबर

चट्टोग्राम टेस्ट ऋषभ पंत के लिए काफी खास बन गया है. इस टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. दरअसल, इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए. भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद पंत ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

मैच रिपोर्ट:

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं. भारत को दिन की शुरुआत में लगातार झटके लगे और 3 अहम विकेट गंवाए. हालांकि, दोपहर के खेल में भारत ने जोरदार वापसी की. इसके बाद टीम इंडिया का स्कोर बोर्ड तेदी से बढ़ा लेकिन शाम होते-होते बांग्लादेशी गेंदबाजों ने चेतेश्वर पुजारा और अक्षर पटेल को आउट कर मेजबानों को बराबरी पर ला दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

53 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago