Rishabh Pant
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स छोड़ सकते हैं. पंत वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने के साथ-साथ फ़्रैंचाइज़ी के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. हालाँकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली के समर्थन के बावजूद दिल्ली टीम का मैनेजमेंट आईपीएल 2024 में पन्त के प्रदर्शन से नाखुश हैं और उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन न करने का फैसला कर रहा है.
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर पंत को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज़ किया जाता है, तो बहुत सम्भावना है की पन्त चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं. एमएस धोनी के निकट भविष्य में संन्यास लेने के साथ, सीएसके एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश में होगी और वे ऋषभ पंत जैसे प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे को साइन करने में बेहद दिलचस्पी लेंगे.
दिल्ली कैपिटल्स, जिसने हाल ही में अपने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को बर्खास्त किया है, कथित तौर पर पंत का विकल्प खोजने पर विचार कर रही है. रिषभ पन्त एक भयानक कार दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल होने के बाद लगभग एक साल तक बाहर रहें. पंत ने रिकवरी के बाद एनसीए में BCCI की निगरानी में कड़ी मेहनत कर आईपीएल 2024 में वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व भी किया.
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…