आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के रिलेशनशिप की चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसने फैंस को अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वे कैसा जीवनसाथी चाहती हैं.
महवश ने वीडियो में कहा, “कोई आएगा तो वह सिर्फ एक ही होगा… वही दोस्त, वही बेस्ट फ्रेंड, वही बॉयफ्रेंड और वही हसबैंड बनेगा. मेरी जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घूमेगी, मुझे फर्जी लोग नहीं चाहिए.” इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “बस एक ही होगा.”
इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस इसे युजवेंद्र चहल से जोड़ने लगे. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए चहल का नाम लिया. एक फैन ने लिखा, “चहल भाई है ना?” वहीं, दूसरे ने लिखा, “युजी भाई कहीं मुस्कुरा रहे होंगे!”
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब युजवेंद्र चहल अपनी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे, उसी दौरान महवश भी लखनऊ में थीं. उन्होंने होटल ताज के पूल से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिससे फैंस को शक हुआ कि वे चहल के साथ ही थीं. इस पर एक रेडिट यूजर ने लिखा, “अब ये लोग कब तक इस रिश्ते से इंकार करेंगे?”
युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल ने तलाक के बाद 4.75 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी दिए हैं. हालांकि, अब तक उन्होंने तलाक की असली वजह पर कोई बयान नहीं दिया है.
फैंस अब महवश और चहल के रिश्ते पर आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…
Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…
Indian Railways Mobile Phone Rules: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर…
हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…
काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में खुद को TTE बताकर यात्रियों से अवैध वसूली कर…
लखनऊ के चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के लॉकर से डॉक्टर दंपति के करीब…