खेल

Mumbai Indians ने जारी किया पोस्टर, फोटो से रोहित शर्मा गायब

Rohit Sharma Missing From MI Poster: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने वाला है. दोनों देशों के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार की रात बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया. इस स्वाड के सामने आने के बाद कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है, जिन्हें उम्मीद थी कि उनकी वापसी टीम इंडिया में होने वाली है. इधर, टीम इंडिया के स्वाड के ऐलान होने के बाद मुंबई इंडियंस ने एक पोस्टर जारी किया, जिससे रोहित शर्मा को गायब कर दिया है.

मुंबई के पोस्टर से गायब हुए रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की कमान रोहित शर्मा को मिली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे. शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम जारी होने के बाद मुंबई इंडियंस ने एक पोस्टर जारी किया है. मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर जारी किया. इस पोस्टर में रोहित शर्मा का फोटो नहीं है. इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की तस्वीर है. रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं, बावजूद इसके पोस्टर में उनको नहीं रखा गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन बाहर, इस खिलाड़ी की खुली किस्मत

रोहित शर्मा के फैंस भड़के

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पंड्या को सौंप दिया है. रोहित शर्मा आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे, बावजूद इसके उनसे कप्तानी छीन ली गई है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच कप्तानी को लेकर विवाद जारी है. अब मुंबई ने रोहित शर्मा को पोस्टर से गायब करके इस अफवाह को हवा देने का काम किया है. फैंस मुंबई इंडियंस के पोस्ट पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago