Photo- Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets)/ Twitter
RCB vs RR Match Highlights: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 60 में जो हुआ वो शायद क्रिकेट फैंस ने कभी सोच भी नहीं होगा. दिग्गज और खतरनाक बल्लेबाज से सजी राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई है की टीम सिर्फ 59 रनों पर ढेर हो गई. जी, हां ये बात सुनकर विश्वास तो नहीं हो रहा लेकिन सच यही है. वो कहते हैं न बात जब जान पर बन जाए, तो रिस्क लेने से कोई पीछे नहीं हटता. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन को भी देखकर कुछ ऐसा ही लगा.
ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान के पारी के दम पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का लक्ष्य राजस्थान के सामने रखा. जवाब में राजस्थान ने इस स्कोर के आगे घुटने टेक दिए और 59 रनों पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई. बता दें ये इस सीजन का सबसे छोटे स्कोर है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘हमारी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं…,’ भज्जी ने MS Dhoni से ऐसा क्यों कहा..?
पॉइंट्स टेबल में RCB ने लगाई जबरदस्त छलांग
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर थी जहां बाजी आरसीबी ने मारी. इस मैच में जीत दर्ज करना आरसीबी के लिए बेहद जरूरी था. क्योंकि चाहे पॉइंट्स हो या नेट रन रेट, हर मामले में राजस्थान बैंगलोर से आगे थी. लेकिन जिस जीत की तलाश बैंगलोर को थी वो उन्हें मिली. आरसीबी को 100 से ज्यादा रनों से जीत की जरूरत थी और यही आरसीबी ने कर दिखाया. इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में भी जबरदस्त छलांग लगाते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई.
RCB की खतरनाक गेंदबाजी
वेन पार्नेल ने 3 विकेट चटकाए. माइकल ब्रेसबेल और करण शर्मा को दो-दो सफलताएं मिलीं. एक-एक विकेट सिराज और ग्लेन मैक्सवेल को मिला.
IPL हिस्ट्री का तीसरा सबसे छोटा स्कोर
एक धाकड़ टीम के नाम से मशहूर राजस्थान रॉयल्स के नाम एक बड़ा दाग लगा है. आरसीबी के खिलाफ ये टीम महज 59 रन पर ऑल आउट हो गई. आपको बता दें ये आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे छोटा टोटल है.
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…