Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sachin Tendulkar ने लॉन्च किया अपना स्पोर्ट्स ब्रांड ‘Ten X You’, खेल-प्रेमी भारत को खेल-कूद वाला देश बनाने का सपना

सचिन तेंदुलकर ने ‘Ten X You’ लॉन्च किया, जिसमें स्पोर्ट्स शूज़ और अन्य प्रोडक्ट्स शामिल हैं. ब्रांड का उद्देश्य भारत में खेल-प्रेम को खेल-कूद में बदलना और हर किसी को सक्रिय बनाना है.

Sachin Tendulkar Ten X You

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar ने शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में अपना नया स्पोर्ट्स एथलीजर ब्रांड ‘Ten X You’ लॉन्च किया. इस मौके पर उनकी पत्नी अंजली और बेटी सारा के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे और वर्तमान BCCI चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर भी मौजूद रहे.

क्या है ब्रांड का मकसद और विजन

‘Ten X You’ का उद्देश्य सिर्फ जूते या कपड़े बेचने तक सीमित नहीं है. सचिन ने इस ब्रांड के जरिए हर व्यक्ति में खेल भावना को बढ़ावा देना और भारत को सिर्फ खेल-प्रेमी देश से खेल-खेलने वाला देश बनाने की सोच रखी है. ब्रांड का फोकस मुख्य रूप से स्पोर्ट्स शूज पर है, लेकिन इसके तहत कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए गए हैं, जो प्रदर्शन, उद्देश्य और आसानी से उपलब्ध होने की दिशा में काम करते हैं.

सचिन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज मैं बहुत उत्साहित हूं कि हमने अपना ब्रांड TenXYou लॉन्च कर दिया. मेरे लिए यह बहुत खास है, क्योंकि यह वही चीज है जो मैंने अपने करियर में महसूस की थी. हमने कोशिश की है कि उसे और बेहतर बनाया जाए और जो कमी मुझे अपने खेल के दौरान लगी, उसे यहां पूरा किया गया है. इसे तैयार करने में लगभग 18 महीने लगे. क्रिकेट के जूते ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी कई अन्य प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं.”

सचिन ने आगे कहा, “इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल केवल खिलाड़ी ही नहीं कर सकते… यह हमारे लिए एक लंबा सफर रहा है. मेरी इच्छा है कि हम अपने देश को सिर्फ खेल-प्रेमी देश से खेल-कूद वाला देश बनाएं, और यह बहुत जरूरी है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ten x You (@tenxyouworld)

हर कोई इस्तेमाल कर सकता है

सचिन ने साफ किया कि इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स सिर्फ एथलीट्स के लिए नहीं हैं. उन्होंने कहा, “इसका इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है. मेरा मकसद है कि हर कोई खेल में अपने कदम बढ़ाए. भारत को खेल-कूद में और सक्रिय बनाना बहुत जरूरी है.”

सचिन की चोट से मिली प्रेरणा

सचिन का यह आइडिया 2000 में लगी पैर की चोट से आया. उस चोट के दौरान उन्हें कई इंजेक्शन दिए गए, लेकिन राहत नहीं मिली. पोडियाट्रिस्ट ने उन्हें सही इनसोल्स और जूते पहनने की सलाह दी. यहीं से सचिन ने सोचा कि क्यों न ऐसे जूते बनाए जाएं जो खिलाड़ियों और आम लोगों दोनों के लिए आरामदायक और परफॉर्मेंस बढ़ाने वाले हों.

बता दें कि सचिन इस ब्रांड के को-फाउंडर हैं और कंपनी में Chief Inspiration Officer की भूमिका भी निभा रहे हैं. उनका मानना है कि सही उपकरण और प्रेरणा मिल जाए, तो खेल सिर्फ पेशेवर खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रह सकता.

ये भी पढ़ें- Sara Tendulkar ने खोला पिलेट्स स्टूडियो, पापा सचिन ने पोस्ट कर कहा- ‘ये दिलों को छू लेने वाले पलों में से एक है’

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital