खेल

Shamar Joseph: सिक्योरिटी गार्ड से बने तेज गेंदबाज, फिर टूटे अंगूठे से तोड़ा आस्ट्रेलिया का घमंड

Who Is Shamar Joseph: गाबा में खेले गए आस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के बीच दूसरे मैच में कैरबियाइ टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 8 रन से हार सीरीज को बराबर कर दिया. इस जीत के नायक रहे युवा तेज गेंदबाज शमार जोसेफ. जोसेफ ने दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया के 7 विकेट चटका के गाबा में नया इतिहास लिख दिया है जो सालों तक कांगरूओं को सालों तक सताएगा.

कौन है शमार जोसेफ?

शमार जोसेफ का जन्म 31 अगस्त 1990 कैरबियाई द्वीप के शहर गुआना की छोटी सी बस्ती बाराकैरा में हुआ है. परिवार की माली स्थिति अच्छी न होने के चलते उन्हें बचपन से ही अपने पिता के साथ काम करना पड़ा. वह बचपन में अपने पिता के साथ लकड़ी काटने का काम करते थे. लेकिन जैसे बड़े हुए तो शहर की तरफ जाना हुआ. शहर में उनके पास कोई काम नहीं था तो ऐसे में उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पकड़नी पड़ी. गार्ड की नौकरी के साथ उन्होंने अपने क्रिकेटर बनने के शौक को जिंदा रखा. वह इसके लिए लगातार मेहनत करते रहे जिसकी बदौलत आज पूरी दुनिया उनके बारे में बात कर रही है. दक्षिण अफ्रिका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलयर्स ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके जीवन के बारे में लोगों से पढ़ने के लिए कहा है.

दो टेस्ट मैच में चटकाए 13 विकेट

बता दें कि जोसेफ ने अभी तक मात्र 2 ही टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं. उनका बॉलिंग औसत 17 का है जो कि अच्छा औसत माना जाता है. इससे भी कमाल की बात ये है कि जोसेफ 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. जोसेफ की इसी रफ्तार के चलते आस्ट्रेलिया के कई दिग्गज आज उनके सामने नेस्तनाबूत होते दिखे.

शमार जोसेफ जब बैटिंग करने आए थे तो मिशल स्टार्क की एक गेंद उनके अंगूठे पर लगी थी. ऐसे में संदेह था कि वो आज गेंदबाजी कर भी पाएंगे या नहीं. जोसेफ के शरीर पर चोट थी लेकिन दिमाग उससे भी ज्यादा मजबूती के साथ आस्ट्रेलिया की लाइनअप को ध्वस्त करने के लिए तैयार था. अंत में हुआ भी वही जोसेफ के दम पर वेस्टइंडीज ने आस्ट्रलियाई टीम का घमंड चकनाचूर कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago