खेल

U19 World Cup 2024: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, अमेरिका को 201 रनों के बड़े अंतर से दी शिकस्त

IND U19 vs US U19: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने यूनाईटेड स्टेट अंडर-19 टीम को 201 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस टूर्नामेंट में भारत की ये लगातार तीसरी जीत थी. पहले दो मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे अर्शिन कुलकर्णी (108) ने अमेरिका के खिलाफ शतकीय पारी खेली. वहीं मुशीर खान भी 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

भारतीय अंडर-19 टीम ने बनाए 326 रन

अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. सलामी जोड़ी आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की शानदार साझेदारी की. 12वें ओवर में आदर्श सिंह (25) के रूप में भारत को पहला झटका लगा. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुशीर खान ने कुलकर्णी के साथ मिलकर भारतीय पारी को 35 ओवर तक संभाले रखा. 36वें ओवर की पहली गेंद पर भारत मुशीर खान के रूप में दूसरा झटका लगा.

मुशीर खान 73 रन बनाकर आउट हुए.कप्तान उदय सहारण (35), प्रियांशु मोलिया (27*), सचिन धस (20), अरावेल्ली अवनिश (12*) रनों का योगदान दिया. ओपनर अर्शीन कुलकर्णी ने 118 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए और अमेरिका के सामने जीत के लिए 327 रनों का टारगेट रखा.

भारत ने अमेरिका को 201 रनों से हराया

327 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाए और मैच को 201 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया. अमेरिका की ओर से उत्कर्स श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली और अमोघ अरेपेल्ली ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 25 रन के आंकड़े को नहीं पार कर सके.

भारत अंडर-19 प्लेइंग इलेवन

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे.

यूएस अंडर-19 प्लेइंग इलेवन

प्रणव चेट्टीपलायम, भाव्या मेहता, सिद्दार्थ कप्पा, ऋषि रमेश (कप्तान), उत्कर्ष श्रीवास्तव, मानव नायक, अमोघ अरेपल्ली (विकेटकीपर), पार्थ पटेल, आरिन नाडकर्णी, अतींद्र सुब्रमण्यन, आर्य गर्ग.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago