खेल

Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर की पैर की सर्जरी सफल, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

New Delhi: वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) खेल रही टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की लंदन में पैर की सफल सर्जरी हुई है. शार्दुल ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है. इससे पहले, आईपीएल 2019 में लगी चोट के समय भी शार्दुल ने यह सर्जरी करवाई थी.

शार्दुल ठाकुर ने करवाई सर्जरी

‘इंस्टाग्राम’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में शार्दुल ठाकुर ने सर्जरी के बाद की अपनी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ.” वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के दौरान, ठाकुर को कमर में चोट लग गई थी और हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण वह 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ प्रतिष्ठित लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हो गए थे.

साउथ अफ्रीका दौरे पर हुए थे चोटिल

इस साल की शुरुआत में, दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टखने की चोट के कारण उन्हें केरल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण रणजी ट्रॉफी मैच से भी बाहर होना पड़ा था. इन असफलताओं के बावजूद, शार्दुल ठाकुर ने भारत के प्रमुख प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट, रणजी ट्रॉफी में दमदार वापसी की. आईपीएल 2024 का सीजन शार्दुल ठाकुर के लिए मुश्किल भरा रहा। 9 मैचों में, वह 9.76 की इकॉनमी रेट और 61.80 की औसत के साथ केवल पांच विकेट लेने में सफल रहे, जो उनके जैसे खिलाड़ी के लिए काफी खराब है.

आईपीएल में साबित हुए महंगा

इस सीजन उनका सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक अहम मैच में आया, जहां उन्होंने चार ओवरों में (2/61) ठीक ठाक प्रदर्शन किया. रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवेल के अहम विकेट लेने के बावजूद, ठाकुर का महंगा स्पेल आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज द्वारा दूसरा सबसे खराब आंकड़ा रहा, जो लुंगी एनगिडी के 0/62 के बाद दूसरे स्थान पर है.

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार दिसंबर 2023 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. जिसमें वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे और दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 32 रन से मैच जीता था. इसके बाद शार्दुल ठाकुर रणजी ट्रॉफी में चमके, जहां उन्होंने मुंबई के विजयी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने पांच मैचों में 255 रन बनाए और 12 विकेट लिए. तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार शतक और चार विकेट लेकर वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहु्ंचने वाली दूसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

2 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

20 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

28 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

54 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 hour ago