खेल

T20 World Cup 2024, IND vs USA: तिरंगे के रंग में रंगा न्यूयॉर्क, टीम इंडिया के सपोर्ट में आए फैंस में उत्साह

T20 World Cup 2024, IND vs USA: टी20 विश्व कप 2024 में बुधवार यानी आज टीम इंडिया और अमेरिका (USA) के बीच ग्रुप-ए का एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि विदेशी सरजमीं पर भी भारतीय फैंस का दबदबा कायम है, और वो सैकड़ों की संख्या में अपनी टीम को सपोर्ट करने यहां पहुंचे हैं.

भारत-यूएसए मैच को लेकर फैंस में उत्साह

इस रोमांचक मुकाबले से पहले स्टेडियम के बाहर फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला. यूएसए में रहने वाले भारतीय मूल के क्रिकेट फैंस ने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि एक देश उनकी जन्मभूमि है तो एक कर्मभूमि. इसलिए वो इस ऐतिहासिक मुकाबले का पूरी तरह से लुत्फ उठाना चाहते हैं. क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशंसक सुधीर कुमार गौतम भी आज के मुकाबले में भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं.

टीम इंडिया सबसे मजबूत दावेदार

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर-8 में क्वालीफाई करने की मजबूत दावेदार है. दूसरी ओर मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम भी यही चाहेगी की टीम इंडिया हर हाल में यह मैच जीते. अगर यूएसए टूर्नामेंट में एक और बड़ा उलटफेर करने में सफल रहा, तो पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ जाएगी.

मुकाबला होगा काफी रोमांचक

अमेरिका की टीम ने पिछले कुछ दिनों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है. भारत और अमेरिका के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे शुरू होगा.

न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला फैन ने कहा, “हम यहां भारत और यूएसए दोनों को सपोर्ट करने आए हैं. एक हमारी जन्मभूमि है, तो एक कर्मभूमि. हम इस मैच को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. मैं अपने पूरे परिवार के साथ यहां एक रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने आई हूं.” कनाडा से यहां मैच देखने के लिए आए कुछ भारतीय फैंस ने कहा, “हम यहां भारत को सपोर्ट करने आए हैं. इस मुकाबले को जीतकर भारत सुपर-8 में जगह पक्की जरूर करेगा.”

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: अमेरिकी टीम के सौरव नेत्रलवकर ने सूर्या के साथ अंडर-15 के दिनों को किया याद, कहा- ‘सूर्यकुमार मेरे खास…’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

7 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

12 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

14 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

26 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

35 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

48 minutes ago