खेल

IND vs SA: गिल और जायसवाल साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ करेंगे टेस्ट में डेब्यू, खतरनाक पिच पर होगी दोनों टीमों की भिड़ंत

IND vs SA 1st Test Match: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मंगलवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरआत करते हुए दिख सकते हैं. जायसवाल इसी साल वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उस दौरे पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसी के चलते साउथ अफ्रीका की धरती पर वह फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं. वहीं टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं.

युवा खिलाड़ियों के लिए कड़ी चुनौती

साउथ अफ्रीका की पिच पेस और असामान उछाल के लिए जानी जाती है. ऐसे में कम अनुभव वाले बल्लेबाजों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है. यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल का साउथ-अफ्रीका की धरती पर यह पहला दौरा है, ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों के लिए यह टेस्ट सीरीज एक कड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप से लेकर फ्यूचर प्लान तक… कई सवालों के दिए जवाब

साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिच पर यशस्वी और गिल को गेंद पढ़ने में मुश्किलें आ सकती है. सामान्य से ज्यादा उछाल वाली पिच पर दोनों बल्लेबाजों के लिए शुरुआती समय बिताना काफी महत्वपूर्ण होगा और क्रीज पर खड़े होकर ये दोनों बल्लेबाज साउथ अफ्रीका की पेस अटैक का सामना कैसे करेंगे ये देखना दिलचस्प होगा. वैसे इन दोनों खिलाड़यों ने पिछले कुछ समय में अपने शानदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है. ऐसे में भारतीय फैंस को इन दोनों बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े

पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान) यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

43 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

47 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

53 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago