देश

WFI ROW: ‘कुश्ती संघ भंग करने की अफवाह फैलाकर बृजभूषण को बचा रही सरकार’, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर फिर बोला हमला

WFI ROW: कुश्ती संघ के विवाद के बीच हुए संघ के चुनावों में संजय सिंह की जीत हुई थी. इसके बाद नए सिरे से कुश्ती संघ पर सवाल खड़े होने लगे थे. इस बीच खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए कुश्ती संघ को ही भंग कर दिया है. इसके बावजूद यह विवाद थमता नहीं नजर आ रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुश्ती संघ को भंग किए जाने की खबर को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बीजेपी सरकार कुश्ती संघ को भंग करने की झूठी खबर फैला रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कुश्ती संघ को भंग नहीं किया है, सिर्फ उसकी गतिविधियों को रोका गया है. ऐसा इसलिए ताकि लोगों के बीच में भ्रम फैलाकर आरोपी को बचाया जा सके.कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक पीड़ित महिला की आवाज को दबाने के लिए इस स्तर पर जाना पड़ रहा है?

यह भी पढ़ें-Ram Mandir: “क्या रामलला आपकी प्रॉपर्टी है?” राममंदिर को लेकर बीजेपी पर क्यों भड़के उद्धव ठाकरे

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि देश को जब देश की नामचीन खिलाड़ियों ने बीजेपी सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया तो सरकार उनके पीछे खड़ी हो गई. पीड़ित खिलाड़ियों को प्रताड़ित तो आरोपी को पुरस्कृत किया गया.

यह भी पढ़ें-PM Modi ने ईसाई समुदाय के साथ मनाया क्रिसमस, जानें प्रधानमंत्री की तारीफ में क्या बोले लोग

कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद गोंडा में अगला नेशनल गेम करवाने के ऐलान को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह अहंकार की पराकाष्ठा है. प्रियंका ने कहा है कि जिस सांसद पर महिला खिलाड़ियों ने आरोप लगाया यह नेशनल खेल उसी के कॉलेज ग्राउंड पर कराने का फैसला लिया गया. कुश्ती संघ के इस रवैये को देखते हुए ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती ही छोड़ दी. खिलाड़ी अपने पुरस्कार वापस लगे तो अब सरकार अफवाह फैला रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

28 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago